Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शादीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी गणेश सिंह विगत 23 अक्टूबर की शाम से गायब थे।उनके गायब होने पर उनके परिजनों ने रोसरा थाने में उनके गायब होने से संबंधित आवेदन दिया था। जिसके बाद आज सुबह उनकी लाश रोसरा थाना क्षेत्र के नंदे नगर बलहा गांव स्थित भराडिया पोखर में तैरते हुए पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तैर रहे लाश की तस्वीर खींचकर गांव एवं आसपास के गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे जाने पर लोगों ने शव की पहचान गणेश सिंह उम्र करीब 42 वर्ष पिता बौए लाल महतो सेदुख़ा निवासी के रूप में किया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रोसरा थाना ने लाश को अपने कब्जे में कर मामले को खानपुर थाना को स्थानांतरित कर दिया जिसके बाद खानपुर पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रोसरा हथौड़ी मुख्य मार्ग में सेदुखा गांव में दुर्गा मंदिर के समीप किया सड़क जाम। मृतक की हत्या की बात कह ग्रामीणों ने रोसरा हथौड़ी मुख्य मार्ग को से दुखा गांव में दुर्गा मंदिर के समीप करीब 3 घंटों तक सड़क जाम कर रखा।सड़क जाम कर रहे लोगों को स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाया। मृतक को न्याय दिलाने हेतु घटना में संलिप्त लोगों का पता लगाकर पुलिस से कठोर कार्रवाई करने की मांग लोग कर रहे थे। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से ग्रामीण हुए गमगीन। शव के पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजनों के चित्रकार से ग्रामीणों में शोक छा गया तथा ग्रामीण भी गमगीन हो गए।मृतक गणेश सिंह की पत्नी पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल था वही पुत्र विपिन कुमार एवं विवेक कुमार भी अपने पिता की मौत पर आंसू बहा रहा थे।ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। घटना के बारे में खानपुर थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर जांच उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आश वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा माधुरी चौक दुर्गा मंदिर में आयोजित कुमारी कन्या को भंडारा में खिलाया गया संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने सभी कन्याओं को भंडारा में भोज खिलाने के बाद टीम आस वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों एवं पूजा कमेटी के सभी सदस्य के साथ प्रतिज्ञा ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सकरा विधायक लालबाबू राम ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन में पटसा, औरा, गणपति आदि गावों ने जनसम्पर्क अभियान चलाया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र 133 के जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा समर्थित अश्वमेध देवी से साक्षात्कार लिया गया | उन्होने बताये की जातिवाद और विकास होगा चुनावी मुद्दा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत खानपुर प्रखंड शादीपुर पंचायत के से दुखा गांव निवासी गणेश सिंह पिता स्वर्गीय हुए लाल महतो उम्र करीब 40 वर्ष 23 10 2020 रात्रि 7:00 बजे से घर से थे लापता आज 25 10 2020 को कार्यन पंचायत अंतर्गत भराडिया गांव के साहेब पोखरी से लाश बरामद खानपुर थाना दिल कुमार भारती की पुष्टि

सर् जखनि बच्चा के तबियत खराब होय जाए है त डॉक्टर हिया ले जाए लेल 8 km दूर घुमय परय हय। जबकि पुल बनी जेतै त उ दूरी 1 किलो मीटर हेतै।आब की कहू की पुल के आवश्यकता केहन हय। इस आवाज में आपको क्या लगता है कि कोई राजनीतिक पार्टी से संगठित होंगे।नही बिल्कुल नही ।यह उस मजबूर ग्रामीणों की आवाज है जो पुल के अभाव में दर्द झेल रही है।जिसे मात्र जरूरत है एक पुल की। आठ से दस पंचायत की गाँव के लोग नाव के सहारे है।जब इनके अपने नजदीकी बाजार बाघोपुर जाना होता है तो एक किलो मीटर की दूरी पार करने के लिए आठ किलों मीटर की दूरी तय करना होता है।वर्तमान विधायक अशोक कुमार (मुन्ना मंडल) 2010 के चुनाव से वादे करते आ रहे है मगर आजतक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।इसबार ग्रामीणों ने वोट वही करने की बात कही जो पुल के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर देगें।जनता में काफी नाराज़गी है,होना लाजमी है।मगर यह नराजगी चुनाव व चुनाव के बाद भी बनी रहें।किसी राजनीतिक पार्टी के वादे में न फॅसे।सरकार पुल पुलिया और सड़क पर वोट मांग रही है।लोग आज भी पुल मांग रही है।15 से 20 हजार की आवादी प्रभावित है।बातें बहुत है बातों का क्या!

‘नवरात्र' के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत कला.संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के सौजन्य से मां दुर्गा सप्तमी पर भजन संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने भक्तिमय एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा बड़ी दुर्गा स्थान मैं पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीर लगा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।