खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शादीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी गणेश सिंह विगत 23 अक्टूबर की शाम से गायब थे।उनके गायब होने पर उनके परिजनों ने रोसरा थाने में उनके गायब होने से संबंधित आवेदन दिया था। जिसके बाद आज सुबह उनकी लाश रोसरा थाना क्षेत्र के नंदे नगर बलहा गांव स्थित भराडिया पोखर में तैरते हुए पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तैर रहे लाश की तस्वीर खींचकर गांव एवं आसपास के गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे जाने पर लोगों ने शव की पहचान गणेश सिंह उम्र करीब 42 वर्ष पिता बौए लाल महतो सेदुख़ा निवासी के रूप में किया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रोसरा थाना ने लाश को अपने कब्जे में कर मामले को खानपुर थाना को स्थानांतरित कर दिया जिसके बाद खानपुर पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रोसरा हथौड़ी मुख्य मार्ग में सेदुखा गांव में दुर्गा मंदिर के समीप किया सड़क जाम। मृतक की हत्या की बात कह ग्रामीणों ने रोसरा हथौड़ी मुख्य मार्ग को से दुखा गांव में दुर्गा मंदिर के समीप करीब 3 घंटों तक सड़क जाम कर रखा।सड़क जाम कर रहे लोगों को स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाया। मृतक को न्याय दिलाने हेतु घटना में संलिप्त लोगों का पता लगाकर पुलिस से कठोर कार्रवाई करने की मांग लोग कर रहे थे। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से ग्रामीण हुए गमगीन। शव के पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजनों के चित्रकार से ग्रामीणों में शोक छा गया तथा ग्रामीण भी गमगीन हो गए।मृतक गणेश सिंह की पत्नी पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल था वही पुत्र विपिन कुमार एवं विवेक कुमार भी अपने पिता की मौत पर आंसू बहा रहा थे।ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। घटना के बारे में खानपुर थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर जांच उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
