वाहन चेकिंग के दौरान दो युवतियों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने काटा गाड़ी का चालान  समस्तीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान कराने  को लेकर जिले  में पुलिस द्वारा जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर के पटेल गोलम्बर के नजदीक उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिसकर्मियों ने स्कूटी सवार दो युवतियों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस के रोके जाने से भड़की युवतियों ने जमकर बबाल काटा और महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। । इतना ही नही, उसने पुलिस पर ही बदसलूकी का भी आरोप जड़ दिया। दरअसल, नगर थाने की पुलिस पटेल गोलम्बर पर  बैरिकेडिंग कर आने - जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवती आती दिखी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस ने लड़कियों से कागजात मांगेऔर हेलमेट नहीं लगाने को लेकर सुरक्षा सम्बन्धी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। यह बात बाइक चला रही लड़की को इतना नागवार गुजरी कि, उसने पुलिसकर्मी पर चिकने चिल्लाने लगी और हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे सड़क पर जाम लग गयी। बीच सड़क करीब आधे घंटे तक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच महिला पुलिसकर्मी पिंकी कुमारी ने बताया कि बिना हेलमेटके बाइक ड्राइव करने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का चालान कर उसे जाने दिया गया।