आशा सेवा संस्थान , समस्तीपुर एवं मंडल कारा , दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में " जैविक खेती ' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कारा अधीक्षक श्री संदीप कुमार ने की । संचालन कारा उपाधीक्षक श्री मदन सिन्हा ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा है । अपशिष्ट जैविक पदार्थ से निर्मित जैविक खाद सेहत के साथ - साथ मिट्टी की उर्वरता क्षमता बनाए रखने के लिए भी उपयोगी है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कार्यपालक सहायकों का बेल्ट्रॉन से लिए जाने वाले दक्षता परीक्षा वापस लेने सहित अपनी 8 सूत्री माँगों के समर्थन में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ, जिसमें समस्तीपुर जिला के तमाम कार्यपालक सहायक उपस्थित हुए। आज के तय कार्य क्रमानुसार कार्यपालक सहायकों की रैली महासंघ गोपगुट के जिला सचिव श्री अजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ओवर ब्रिज के पास बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित बी0पी0एस0एम0 के शासी पारिषद के विभिन्न पदाधिकारियों का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार द्वारा की गई। सभा को संबोधित करने वालों में श्री रोहित कुमार गुप्ता(जिला सचिव, बेऐसा ), श्री विकास कुमार कर्ण, श्री अतुल कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री निर्मल कुमार, श्री मिंटु कुमार, श्री सुदर्शन कुमार, श्री आदित्य कुमार, सुश्री साधना कुमारी, सुश्री लालिमा कुमारी, श्रीमती रेणु कुमारी, श्रीमती श्रुतिकीर्ति कुमारी, ज्योति कुमारी, जुली कुमारी, चंचल कुमारी, सुमन कुमारी, रंजीता कुमारी इत्यादि थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अनवरत संघर्ष से प्रखंड का लाईफ लाईन कहे जाने वाले मोतीपुर सब्जी मंडी में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू सामूहिक शौचालय निर्माण आज भी अधूरा है लेकिन फंड का पूरा पैसा उठा लिया गया है।यदि इसका निर्माण जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो भाकपा माले अन्य सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के साथ गद्दीदार-किसान को साथ लेकर सब्जी मंडी के समक्ष 24 मार्च को एनएच पर चक्काजाम आंदोलन चलाएगी।
जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी बिहार राज कार्यपालक सहायक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज सोमवार को राजव्यापी कार्यक्रम के तथा जिला युवा राजद द्वारा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार, संविदाकर्मी, शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर जिला मुख्यालय समस्तीपुर (अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय परिसर) में सुबह दिन के 11 बजे से शाम 04 बजे तक 05 घंटे "धरना " दिया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा राजद अध्यक्ष राजू यादव , संचालन युवा राजद नेता अनिल आदित्य तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार ने किया l अपने सम्बोधन के क्रम में राजद के प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज तथा युवा राजद के जिला प्रभारी गुड्डू यादव ने कहा कि नई सरकार के गठन के तीन माह होने चले लेकिन 19 लाख नौकरियां, पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई व कार्रवाई जैसे जनसरोकारी मुद्दों को भूल गई। लेकिन इन सारे मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार को राजद चैन से सोने नहीं देगी। राजद प्रवक्ता ने कहा कि सूबे बिहार में कानून व्यवस्था चौपट है । भ्रष्टाचार चरम पर है l सरकारी अस्पतालों में समुचित चिकित्सक व दवाओं का घोर आभाव है l बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रहा है l अपराध की घटनाएं बेहद तेजी से बढ़ रही है l बढ़ते हुए अपराध पर काबू पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है । चहु ओर भय, आतंक व अराजकता का आलम है । यह बेहद निराशाजनक पहलू है तथा नीतीश सरकार की विफलता का परिचायक है । कार्यक्रम के अंत में राजद की एक 07 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी समस्तीपुर को समर्पित किया l कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , समस्तीपुर जिला युवा राजद प्रभारी -सह -युवा राजद के प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , भिखारी लाल जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष रेणु राज, पूर्व जिला पार्षद सत्यविन्द पासवान , राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , राजद जिला महासचिव सुंदेश्वर राय, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव परवेज आलम युवा राजद के जिला प्रवक्ता सुमित यादव , मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार , च्यवन कुमार , शम्भू यादव , ज्योतिष महतो , मोo अमरोज , सूरज पटेल , संदीप कुमार , प्रिंस कुमार , सहित सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे l
प्रिय मित्र, मैं पत्रकार राज कुमार, बंगराहा, विद्यापति नगर, समस्तीपुर से, एक विशेष सूचना - मदूदाबाद के फुलवरिया रोड स्थित एजुकेशन हब के द्वारा फाउंडेशन, एसएससी एमटीएस और जीडी का स्पेशल बैच का शुभारंभ 23 मार्च 2021 को 11:00 A. M. से की जाएगी। मदूदाबाद के बम बम झा के होटल के बगल में फुलवरिया रोड में अवस्थित है। जिसके निर्देशक जॉब के विजार्ड कहे जाने वाले रितेश सर के कर कमलों के द्वारा की जाएगी।
मुकेश कुमार
मूसापुर पंचायत में 5 वर्षों तक सरकारी निर्देश के अनुसार पंचायत का कार्य पूर्ण ललिता पाल मुखिया
मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रा सेनानी क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया इस अवसर पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक डायरेक्टर आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को मेड कप देकर खिलाड़ियों को उत्साहित किया
कांग्रेस नेताओं ने किसान पदयात्रा निकाल कर किसान बिल का विरोध किया
