कार्यपालक सहायकों का बेल्ट्रॉन से लिए जाने वाले दक्षता परीक्षा वापस लेने सहित अपनी 8 सूत्री माँगों के समर्थन में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ, जिसमें समस्तीपुर जिला के तमाम कार्यपालक सहायक उपस्थित हुए। आज के तय कार्य क्रमानुसार कार्यपालक सहायकों की रैली महासंघ गोपगुट के जिला सचिव श्री अजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ओवर ब्रिज के पास बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित बी0पी0एस0एम0 के शासी पारिषद के विभिन्न पदाधिकारियों का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार द्वारा की गई। सभा को संबोधित करने वालों में श्री रोहित कुमार गुप्ता(जिला सचिव, बेऐसा ), श्री विकास कुमार कर्ण, श्री अतुल कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री निर्मल कुमार, श्री मिंटु कुमार, श्री सुदर्शन कुमार, श्री आदित्य कुमार, सुश्री साधना कुमारी, सुश्री लालिमा कुमारी, श्रीमती रेणु कुमारी, श्रीमती श्रुतिकीर्ति कुमारी, ज्योति कुमारी, जुली कुमारी, चंचल कुमारी, सुमन कुमारी, रंजीता कुमारी इत्यादि थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
