राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष बने प्रभाकर कुमार लोगों ने दी उन्हें बधाई
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर जिले के सभी कार्यपालक सहायक हड़ताल के चौथे दिन भी डटे रहे और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय गेट पर थाली पिट कर सरकार के ध्यान आकृष्ट कराने का कोसिश किया गया। इनकी मुख्य मांगे है कि साषी परिषद की 29 वीं बैठक की कंडिका 6, 7, 8 एवं 9 में लिए गए निर्णय कार्यपालक सहायकों को बेलट्रॉन से पुनः दक्षता परीक्षा लिए जाने सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर दिनांक 08.03.2021 एवं 09.03.2021 को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा), बिहार के आवाहन पर समस्तीपुर जिला सहित पूरे बिहार के कार्यपालक सहायकों द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
18 मार्च समस्तीपुर में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। जबकि बैठक का नेतृत्व महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार कंचन ने किया। इस बैठक में हाजीपुर जोन के प्रत्येक मंडल से पदाधिकारीयों ने भी शिरकत की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुकेश कुमार
राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी बनाएगा
राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाए गए दिवेश कुमार ने विधान परिषद अध्यक्ष के समक्ष बिहार विधान परिषद सदस्य की पद एवं गोपनीयता की शपथ लिए
आज बुधवार को समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार विधान सभा में तारांकित प्रश्न संख्या -- 2664 के द्वारा बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष जीविका कर्मियों का मामला उठाया l उन्होंने कहा कि जीविका कैडरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने, निर्वाचन काल में मतदाताओं को उत्प्रेरित करने , राज्य के विद्यालयों के बच्चो के लिए कपड़ा सिलने एवं अन्य कार्य लिया जाता है परन्तु उन्हें मात्र 250 रुपये प्रति समूह की दर से भुगतान किया जाता है , जो बेहद कम है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहद्दीनगर के पर्यावरण प्रेमी वशिष्ठ लोगों को कर रहे हैं पर्यावरण संरक्षणके प्रति जागरूक
कुशवाहा, यादव, मुस्लिम, माली, नुनिया, चमार समेत अन्य कई जाति- सांप्रदाय के महिलाओं,बहन, बेटियों को टारगेट कर "माल" बताकर गाए गये जातिसूचक, फुहर, अश्लील गीत को सोशल साइट्स पर डालकर समाज में जहर फैलाने के खिलाफ ऐपवा, इंसाफ मंच, जन संस्कृति मंच, माले आदि द्वारा जारी ताजपुर- समस्तीपुर के सांझे आंदोलन ने रंग लाया, बाध्य होकर आरोपी गायक अजीत बिहारी को बुधवार को तड़के पटना पुलिस ने हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में समस्तीपुर जिला के विभिन्न विभागों के लगभग 700 से ज्यादा कार्यरत कार्यपालक सहायक के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के के समर्थन के जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के प्रांगण में धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार जिलाध्यक्ष ने करते हुए बताया कि सरकार के द्वारा कार्यपालक सहायको को बंधुआ मजदुरी करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
