टेलीविजन पर रामायण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
एमएलसी नहीं बनाए जाने पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे नाराज बोले जल्द लेंगे बड़ा फैसला
राज्यपाल कोटे से मनोनीत एमएलसी संजय कुमार सिंह को विधान परिषद सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया वही एमएलसी नवल किशोर यादव और देवेश चंद्र ठाकुर को सत्तारूढ़ दल का बिहार विधान परिषद में उप नेता बनाया गया
विभूतिपुर। प्रखंड के सोनवारचक - सलखन्नी गांव में श्री श्री108 श्री राम नाम महा यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से सुरु किया गया। जिसमे भक्तों ने कलश यात्रा निकालकर गाँव के ही बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पहुचकर कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाया झा बैदिक मंत्र के उच्चारण के साथ सुरु किया गया। जिसमें मुख्य आचार्य पंडित फुल कांत झा, मुख्य यजमान सीताराम शर्मा थे। इनके साथ राम नाम का नारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव में लीन रहे।रात्रि में रामलील सहित अनेको मनमोहक झांकी से लोग सारी रात भक्ति भाव में झूमते रहे।मौके पर वीरेंद्र महतो , महेंद्र महतो,सितल झा ,विनोद दास ने अष्टयाम महायज्ञ को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया, सहयोग में राम चंद्र यादव, पंकज झा, राजकुमार सहनी , डॉ अरुण कुमार, दिलीप कुमार, प्रेम सहनी ,घनश्याम ,अमित, सुनील, आदि लोग थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजद के प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय ने विस के बजट सत्र में आज यानि शुक्रवार को पेश किये गए विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक- 2021 पर कड़ा एतराज किया है l उन्होंने नीतीश सरकार पर काला कानून थोपने और आवाज दबाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सरकार तानाशाह की पर्याय हो चुकी है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर समस्तीपुर जिले के सभी कार्यपालक सहायक आज शुक्रवार अपने अनिश्चित कालीन हड़ताल के पाँचवे दिन भी अपनी पूरी ताकत के साथ डटे रहे। आज उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, समस्तीपुर के प्रांगण में अपने धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतू महायज्ञ कर कार्यपालक सहायकों की माँग की पूर्ति हेतू भगवान् से प्राथना की एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने के बाद विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नव मनोनीत विधान परिषद सदस्य गण
भाजपा कोटे से 6 को राज्यपाल ने एमएलसी मनोनीत किया बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार, देवेश कुमार ,प्रमोद चंद्रवंशी, निवेदिता सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, घनश्याम ठाकुर को राज्यपाल ने विधान परिषद का सदस्य बनाया 12 में से 6 भाजपा, 6 जदयू के बनाए गए
जदयू के वरिष्ठ नेता वह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को एमएलसी बनाए जाने पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने उनसे मुलाकात कर बुके देकर बधाई दिया
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को चारों सदनों का सदस्य होने कर्ताओं ने उन्हें बधाई दी
