आजादी के बाद सामंतवाद के कब्जे में रही शिक्षा व्यवस्था मोदी राज ने कारपोरेट घराने के हाथों में सौंप दिया गया है. कारपोरेट घराने के कब्जे से शिक्षा को मुक्त कराना आइसा का फौरी कार्यभार होना चाहिए. इसे भगत सिंह- अंबेडकर के रास्ते चलकर आइसा सर्वसुलभ और वैज्ञानिक शिक्षा के लिए आंदोलन तेज करना चाहिए. ये बातें आइसा के चुनिंदा कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय वर्कशॉप को शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में सोमवार को संबोधित करते हुए आइसा के संस्थापक महासचिव सह भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा ने कहा. उन्होंने कहा कि आइसा के कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी आ पड़ी है और इसे प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर ही पूरा किया जा सकता है. इसे पूरा करने में आइसा के लाखों कार्यकर्ता रातदिन लगे हुए हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को इतिहास, क्रांतिकारी साहित्य, स्वतंत्रता सेनानियों को न सिर्फ विचार में बल्कि व्यवहार में भी उतारने को कहा. द्रख्शा जबीं, मनीषा कुमारी, प्रिति कुमारी, स्तुति सिंह, भूमि राय, जीतेंद्र सहनी, रविरंजन, गुप्ता विक्की कुमार, राजू कुमार झा, मो० फरमान, गंगा पासवान, रौशन कुमार, ललित कुमार सहनी, अभि सिंघानिया, नीरज कुमार, दीपक कुमार, सुमन सौरभ, राजा कुमार, निशु नयन, सुंदरम, सोनू कुमार समेत अन्य छात्र- छात्रा बतौर प्रशिक्षु उपस्थित थे. वर्कशॉप में आइसा जिला प्रभारी सह माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार भी संबोधित किया.जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रव्यापी अभियान, " चलो क्लास की ओर" को जिले में लागू करने पर विस्तारपूर्वक अपनी योजना को रखा. जिला सचिव सुनील कुमार ने बेहतर शिक्षा के रास्ते में आ रही बाधाएं मसलन पुस्तकालय, प्रेक्टिकल, खेल सामग्री आदि की व्यवस्था में सुधार को लेकर संघर्ष तेज करने की अपील की. आइसा नेत्री प्रिति और मनीषा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता की नारा देने वाली भाजपाई नेता लड़कियों को जींस पहनने पर आपत्ति जता रही है. यह शर्मनाक है. नेत्रीद्वय ने भाजपा मुख्यमंत्री से इस व्यान पर माफी मांगने की मांग की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत मिथिला युवा संघ सोमनाहा के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर जल दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अनुश राज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के रवि रोशन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि कि जल का संचयन और वर्षा के पानी का संचयन कितना महत्वपूर्ण है
उजियारपुर प्रखंड के अंगार घाट थाना में थानाध्यक्ष अफताब आलम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई
शाशी परिषद के 29 वीं0 बैठक में लिए गए निर्णयों के विरूद्ध एवं पूर्व के लंबित मांगो की पूर्ति नहीं होने के कारण बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, बिहार के आवाहन पर समस्तीपुर जिले के सभी कार्यपालक सहायक दिनांक 15.03.2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। साथ ही अपनी मांगों को सरकार के समक्ष काफी मजबूती से उठाने के लिए आज दिनांक 21.03.2021 को संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा रोसड़ा के माननीय विधायक श्री वीरेन्द्र पासवान जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने कार्यपालक सहायकों के द्वारा जारी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इनकी मांगें पूरी तरह जायज है। राजद के प्रांतीय सचिव ने कहा कि कार्यपालक सहायको ने विगत दस वर्षों से विभिन्न विभागों में सफलतापूर्वक सरकारी कार्यों का संपादन किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर प्रशासन को चुनौती देते हुए अपराधियों ने लूटे साढ़े छह लाख। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिक्षिका, समाज सेविका एवं संस्था पिका दीदी जी फाउंडेशन डॉ नम्रता आनंद ने जगजीवन नगर चितकोहरा पुल के नीचे नट, गुलगुलिया के बच्चों के बीच पाठ्य- सामग्री, मास्क ,बिस्किट का वितरण करवाया। दीदी जी फाउंडेशन और युवा क्रांति रोटी बैंक के सौजन्य से 100 बच्चों को मास्क, पाठ्य सामग्री एवं बिस्किट का वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, बिहार के आवाहन पर समस्तीपुर जिले के सभी कार्यपालक सहायकों की हड़ताल छठे दिन भी जोश के साथ जारी रही, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यपालक सहायक उपस्थित हुए। इस दौरान आंदोलनकारी कार्यपालक सहायक अपने 8 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला अल्पसंख्यक कार्यालय परिसर में धरना दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बंगराहा पंचायत निवासी (वार्ड-8) समाजसेवी रंजन कुमार ठाकुर के द्वारा स्थानीय इलाके में जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि प्रदान करने की योजना बनाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय टीम के जांबाज खिलाड़ी बूम बूम बूमराह शादी के बंधन में बंध गए
