बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से संजय कुमार बबलू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की स्थानीय लोहिया आश्रम में देश के महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की 111वीं जयंती के अवसर पर उन्हें फूल माला देकर श्रद्धांजलि देते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि डॉक्टर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही लोहिया आश्रम की जिम्मेवारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

बच्चा लापता हो गया है अगर किसी को दिखाई पड़े तो जानकारी शेयर करें। प्रशांत पंकज पिता श्री पशुपति नाथ झा स्टेनो टू डीआरएम समस्तीपुर आज अपने घर से मिसिंग हैं लाल हाफ टीशर्ट एवं लोवर पहने हैं किसी भी ट्रेन में मिले तो कांडली डिटेंड करें और 97714 28006 पर इन्फॉर्म करने की कृपा करें

राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने युवा राजद के विधानसभा मार्च पर बर्बर पुलिसिया दमन की कड़ी निंदा की है। राजद विधायक ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में 19 लाख रोजगार के किये गए अपने वादे से पीछे भाग रही भाजपा-जदयू सरकार का पूरा चरित्र एक दमनकारी हो गया है। नीतीश कुमार, मोदी की ही तर्ज पर अपनी तानाशाही थोप रहे हैं। कहा कि आज के प्रदर्शन में शिक्षा, रोजगार , महंगाई , बढ़ रहे अपराध का मुद्दा था l पुलिस द्वारा युवाओं पर पानी का बौछार किया गया और युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। यह एक बेहद शर्मनाक व निंदनीय पहलू  है l राजद लाठीचार्ज की घटना की तीव्र निन्दा करती है l श्री शाहीन ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है l इसलिए बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है l सरकार युवाओं की भावना और जरूरत को समझते उनके लिए कुछ करे, नहीं तो आगामी दिनों में सरकार के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने पटना में आज राजद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा की है l जवाहर लाल राय ने कहा है कि बिहार पुलिस गेस्टापो में तब्दील हो चुकी है l गेस्टापो हिटलर की निजी सेना थी l उन्होंने कहा की भाजपा शासित राज्यों की पुलिस भी वैसी ही बन गई है l उन राज्यों में बिहार भी है , जहां भाजपा के साथ जनता दल यू सत्ता में है lराजद के प्रांतीय सचिव ने कहा कि आंदोलनकारी राजद कार्यकर्ताओं व शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर हमला करवाकर नीतीश कुमार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। यह उनकी भूल है कि आंदोलनकारी लाठी, गोली या जेल भेज देने से डर जायेंगे l उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। राज्य भर के नौजवान रोजगार के अभाव ने सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं । इनकी बातें करने और सुनने के बजाए नीतीश सरकार हिंसा का सहारा लेकर छात्रों - नौजवानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

22 अप्रैल दिन सोमवार को समस्तीपुर ज़िला प्रशासन बिहार दिवस अयोजित कर रहा है और इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका, समस्तीपुर द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, समस्तीपुर में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बीएसईबी से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी - बोर्ड की ओर से परीक्षा का रिजल्ट होली से पहले जारी किया जा सकता है। परीक्षा में करीब 13.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज मनाया गया बिहार दिवस।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

"आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर झाँकी निकाला गया" सकरा प्रखंड अंतर्गत फरीदपुर सकरा पंचायत के एमसाई पब्लिक स्कूल के बच्चो को आगा खान कार्यक्रम के कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार एवम प्रभात कुमार जी द्वारा जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने मास्क सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने को लेकर जागरूक किया गया।एवम बच्चो द्वारा झाँकी निकाल कर समुदाय को भी जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगा खान कार्यक्रम से चंद्रमणि कुमार,प्रभात कुमार,एवम् एमसाई पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक सपनजीत देव एवम् अन्य शिक्षक ने भाग लिया। साथ ही सभी लोगो ने जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सभी योजना का लाभ सभी लोगों को दी जाएगी: राम कुमार