राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने पटना में आज राजद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा की है l जवाहर लाल राय ने कहा है कि बिहार पुलिस गेस्टापो में तब्दील हो चुकी है l गेस्टापो हिटलर की निजी सेना थी l उन्होंने कहा की भाजपा शासित राज्यों की पुलिस भी वैसी ही बन गई है l उन राज्यों में बिहार भी है , जहां भाजपा के साथ जनता दल यू सत्ता में है lराजद के प्रांतीय सचिव ने कहा कि आंदोलनकारी राजद कार्यकर्ताओं व शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर हमला करवाकर नीतीश कुमार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। यह उनकी भूल है कि आंदोलनकारी लाठी, गोली या जेल भेज देने से डर जायेंगे l उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। राज्य भर के नौजवान रोजगार के अभाव ने सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं । इनकी बातें करने और सुनने के बजाए नीतीश सरकार हिंसा का सहारा लेकर छात्रों - नौजवानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।