इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए विशेष खुशखबरी। टॉपरो का वेरिफिकेशन का कार्य संपन्न हो चुका है। इन लोगों का रिजल्ट आज से कल तक में किसी भी वक्त प्रकाशित की जा सकती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जीकेसी से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद की अध्यक्षता में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कायस्थ रत्न श्री राजीव रंजन प्रसाद के आवास पर हुयी। इस अवसर पर आगामी 26 मार्च को होने वाले महादेवी वर्मा सम्मान के बारे में विस्तृत तौर पर चर्चा की गयी। श्री राजीव रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि पद्मश्री, ज्ञानपीठ, पद्मविभूषण से सम्मानित महादेवी वर्मा को हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवियित्रीयों में से एक माना जाता है। महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं।महादेवी वर्मा मशहूर कवियत्री और सुविख्यात लेखिका तो थीं हीं, इसके साथ ही वह एक महान समाज सुधारक भी थीं। इन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया और महिला शिक्षा को काफी बढ़ावा दिया था। उन्होंने महिलाओं को समाज में उनका अधिकार दिलवाने और उचित आदर सम्मान दिलवाने के लिए कई महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम उठाए थे। इस अवसर पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा महादेवी वर्मा एक महान कवयित्री होने के साथ-साथ हिंदी साहित्य जगत में एक बेहतरीन गद्द लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने उन्हें 'हिंदी के विशाल मंदिर की सरस्वती' कहा था। उन्हें आधुनिक मीरा भी कहा गया है क्योंकि इनकी कविताओं में से एक प्रेमी से दूर होने का कष्ट एवं इसके विरह और पीड़ा को बेहद भावनात्मक रूप से वर्णित किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हारेगा टीबी जीतेगा देश कार्यक्रम राजकुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के तहत संभावित टीबी रोगी से साक्षात जिसमें टीवी बीमारी की पहचान एवं लक्षण वाले रोगी को स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें टीबी बीमारी से मुक्ति के लिए इलाज एवं समय से दवा उपलब्ध के बारे में जानकारी दिया गया। साथ में कई नारे विकी दिए गए जिसमें स्वस्थ बिहार की यही पहचान टीबी को जाने हर इंसान। वही इस अभियान में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। जिससे समाज एवं लोग खुल कर बताएं जो कुछ संभावित लोगों का नाम मिला है उन्हें ससमय इलाज करवाने, व मुफ्त सेवा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एम ओ आइ सी, एम डी, बी एच एम, एस टी एस, एल टी, पीएचसी कर्मी के साथ-साथ राजकुमार महतो, नविता कुमारी, अशोक कुमार, सुजीत कुमार, अनुपम भारती, रूपम भारती, मनीषा कुमारी, रेनू कुमारी, धीरज कुमार, वीना कुमारी आदि इस अभियान में शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विपक्ष के विधायकों के बेरहमी से पिटाई के खिलाफ बिहार के तानाशाह निरंकुश सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ एवं लोकतंत्र के हत्या लाठी गोली की सरकार के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अर्थी जुलूस कल्याणपुर चौक पर एसएफआई एवं डीवाईएफआई विभूतिपुर के कार्यकर्ताओं ने निकाला कल्याणपुर चौक बाजार का भ्रमण करते हुए काली स्थान चौक होते हुए महावीर अस्थान चौक पर दाह संस्कार किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DYFI के जिला मंत्री महेश कुमार ने कहां की बिहार के सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए हिटलर के रास्ते चल रही है बिहार विधानसभा के अंदर कल का दिन 23 मार्च बिहार विधानसभा के इतिहास में काला दिन है जहां पर बाहर से पुलिस बल को बुलाकर विधायकों के साथ बेरहमी से पिटाई की गई यह लोकतंत्र की हत्या है लोकतंत्र में विपक्ष को बोलने की जो आजादी है उसको छीनने का प्रयास किया गया है और इस तरह के लोकतंत्र की हत्या को आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी कार्यक्रम को संजय कुमार ,कृष्णमूर्ति,बबलू कुमार, विद्यानंद विद्यार्थी ,अवनीश कुमार, एसएफआई जिला अध्यक्ष, राघव कुमार, विजय कुमार, पंकज कुमार सिंह ,छोटू पासवान ,अशोक कुमार ,जितेंद्र कुमार ,मारुति नंदन,शीलबन्त राय,शंकर मल्लिक,सुरेंद्र दास, सुजीत दास,अशोक राय, माकपा नेता शशिकांत झा,पंकज कुमार,शंकर सहनी, पवन कुमार आदि ने संबोधित करते हुए लोकतंत्र के हत्यारे नितेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
वभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया समस्तीपुर मुख्य मार्ग एस एच 55 के पटपारा प्राथमिक विद्यालय के समीप एक सिंघिया से समस्तीपुर की ओर जा रहे काले रंग के बोलेरो असंतुलित होकर विपरीत दिशा में जाकर 10 वर्षीय बालक को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बालक की पहचान पटवारा दक्षिण वार्ड 5 निवासी लाल बाबू महतो के 10 वर्षीय एकलौता पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं विभूतिपुर थाना व स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने 5 घंटे बाद जाम समाप्त किया। पुलिस तत्कालिक प्रक्रिया के बाद सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। तथा आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बालक प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क किनारे खड़ा था। सिंघिया से समस्तीपुर की ओर जा रहे काले रंग के बोलेरो बी आर 9 डी 4849 अनियंत्रित विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे खड़े बालों को जोरदार ठोकर मारते हुए भाग गया जिससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहित कुमार माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुत्र की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही माता-पिता रो रो कर बार-बार बेसुध हो रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सशस्त्र पुलिस बल कानून का विरोध कर रहे भाकपा माले समेत विपक्षी विधायकों को विधानसभा में लात- जूते से पिटाई से आक्रोशित भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ शहर में धिक्कार मार्च निकाला. बुधवार को बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक पर जुटकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर धिक्कार मार्च निकाला जो बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरकर स्टेशन चौक पहुंचकर सांकेतिक सड़क जाम कर नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.मौके पर जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान, जीबछ पासवान, मनीषा कुमारी, राजकुमार चौधरी समेत रामलाल राम, अशोक राय, उमेश राय, मो० सगीर, मनोज शर्मा, मो० ऐनुलहक, अनील चौधरी, डा० खुर्शीद खैर, मो० नईम, उमेश महतो, मो० कम्मु, दिनेश साह, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी आदि माले कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर दिनाँक-15/03/2021 से समस्तीपुर जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालिन हड़ताल और धरना प्रदर्शन जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के प्रांगण में किया गया इससे पहले समस्तीपुर जिले से लगभग 100 कार्यपालक सहायक को निजी बस द्वारा राज्य स्तरीय आवाहन पर पटना भेजा गया। धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार के द्वार किया गया । हड़ताली कार्यपालक सहायक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के जिला सचिव अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिले में आपलोगो का आंदोलन बहुत ही अच्छी तरफ से और बहुत ही मजबुत तरीके से चल रही है परंतु सरकार का रवैया इतना तानाशाही हो गया है कि ये अपने अधीनस्य कर्मियों के भी बात करना जरूरी नही समझती है। इस मंच से मै सरकार से अनुरोध करता हूँ कि जल्द कार्यपालक सहायक संघ से वार्ता करके हड़ताल को समाप्त करवाया जाए अगर सरकार बात नही करती है और कार्यपालक सहायक पर किसी भी तरह का दमनकारी आदेश लागू किया जाता है तो महासंघ (गोपगुट) आपके आंदोलन में कूद जाएगी और जिला से लेकर राज्य स्तर पर सरकार को घेरने का काम करेगी जिसकी सारी जबाबदेही बिहार सरकार की होगी। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारी अलग से कोई मांग सरकार से नही है सरकार ने अशोक चौधरी की अध्यक्षता में जो उच्च स्तरीय कमिटि को अनुसंशा की जिसको सरकार ने मान भी लिया और इस संबंध में गजट भी प्रकाशित कर दिया गया परंतु BPSM के पदाधिकारी इसके उलट हमें बेल्ट्रान के हाथों सौपने की तैयारी कर रही है। जिसके कारण हमलोग हड़ताल करने को विवश हुये है। हड़ताल में जिला सचिव रोहित कुमार गुप्ता, मेधा बिहारी, अनिल कुमार, आकाश कुमार, रोहित कुमार, साधना कुमारी, राजकुमारी सोनाली कुमारी, कुमारी जुली, तम्मना प्रवीण, रौनक प्रवीण, निधि कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित सेकड़ो कार्यपालक सहायक उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर प्रखंड के शम्भूपट्टी पंचायत के पाहेपुर में "श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ" प्रारम्भ हुआ l इसके प्रारम्भ होते ही समूचे गांव का वातावरण भक्तिभाव से गूंजने लगा। गांव की महिलाएं तथा पुरुष अपनी पूरी तन्मयता के साथ यज्ञ के अनुष्ठान में लीन हो गए। यज्ञ प्रारम्भ होने के पूर्व गांव की 151 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली l मंत्रोचार कर यज्ञाहूति दी गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अष्टयाम यज्ञ के ब्यास ने कहा कि लोक कल्याण के हेतु आयोजित अष्टयाम यज्ञ के अनुष्ठान से लोगों का मन पवित्र होता है। साथ ही गांव में सुख, शांति तथा समृद्धि आती है। इतना ही नहीं समाज के लोगों का आपसी समन्यवय होने से मानवीयता प्रेम की डोर मजबूत होता है। मौके पर ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , रामवृक्ष महतो , आनंदी महतो, संजीव पाल , पप्पू कुमार , अखिलेश कुमार , सतीश कुमार सहित सैकड़ो भक्त मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के 35 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाले कामरेड रामदेव वर्मा ने आज समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के लिए नहीं बल्कि बड़े बड़े पूजी पतियों उद्योग घरानों के लिए काम कर रही है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मात्र एक उदाहरण देशवासियों के लिए काफी है उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चलाने वाले के लिए पेट्रोल ₹97 बाजार में बिक रहे हैं और हवाई जहाज पर चलने वाले लोगों के लिए ₹57 प्रति लीटर पेट्रोल केंद्र और राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। इतनी बड़ी गैप गरीबी और अमीरी के बीच यह केंद्र सरकार राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास कहने वाले केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। श्री वर्मा बिहार विधानसभा में लोक लेखा समिति के लगभग 15 वर्षों तक अध्यक्ष रहे हैं उन्होंने सीधा आरोप केंद्र सरकार पर लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार देश के 90% लोग कुपोषण के शिकार हैं ।देश के अंदर हवाई जहाज पर चलने वाले या हवाई जहाज के उद्योग पतियों को अधिक खर्चे वाले पेट्रोल की कीमत ₹57 हैं और कम खर्चे वाले पेट्रोल का कीमत 93/97 रुपए है इससे यह साफ जाहिर है केंद्र और राज्य सरकार की मानसिकता किसके पक्ष में है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 24.03.2021 को जिला यक्ष्मा केन्द्र, समस्तीपुर के प्रांगण में जिला स्वास्थ्य समिति (यक्ष्मा) के तत्वावधान में विश्व यक्ष्मा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन करते हुए डा0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं डा0 बिनोद कुमार सिंह, संचारी रोग एवं यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी, समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कर रैली को रवाना किया।मौके पर श्री कृष्ण बली कुमार, डी0ई0ओ0, श्री हरेराम यादव, श्री मनोज पासवान, श्री ज्योति कुमार, श्री राजेश कुमार रंजन, श्री गजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अमित कुमार सिंह, श्री राम सागर महतो, श्री नवल ठाकुर, श्री राम तिग्गा, श्री राम लखन, प्रशिक्षु ए0एन0एम0, अमित कुमार वर्मा, सचिव, आशा सेवा संस्थान, संजय कुमार बबलू, सचिव, प्रगति आदर्श सेवा केन्द्र, डी0एफ0वाई के मो0 अजहर, दीपक कुमार, सचिव, युवा सौर्य, अनुपम कुमार एवं संजीव कुमार प्लान इंडिया द्वारा लाये गये स्कूली छात्रा ने रैली में भाग लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
