बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर दिनाँक-15/03/2021 से समस्तीपुर जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालिन हड़ताल और धरना प्रदर्शन जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के प्रांगण में किया गया इससे पहले समस्तीपुर जिले से लगभग 100 कार्यपालक सहायक को निजी बस द्वारा राज्य स्तरीय आवाहन पर पटना भेजा गया। धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार के द्वार किया गया । हड़ताली कार्यपालक सहायक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के जिला सचिव अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि समस्तीपुर जिले में आपलोगो का आंदोलन बहुत ही अच्छी तरफ से और बहुत ही मजबुत तरीके से चल रही है परंतु सरकार का रवैया इतना तानाशाही हो गया है कि ये अपने अधीनस्य कर्मियों के भी बात करना जरूरी नही समझती है। इस मंच से मै सरकार से अनुरोध करता हूँ कि जल्द कार्यपालक सहायक संघ से वार्ता करके हड़ताल को समाप्त करवाया जाए अगर सरकार बात नही करती है और कार्यपालक सहायक पर किसी भी तरह का दमनकारी आदेश लागू किया जाता है तो महासंघ (गोपगुट) आपके आंदोलन में कूद जाएगी और जिला से लेकर राज्य स्तर पर सरकार को घेरने का काम करेगी जिसकी सारी जबाबदेही बिहार सरकार की होगी। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारी अलग से कोई मांग सरकार से नही है सरकार ने अशोक चौधरी की अध्यक्षता में जो उच्च स्तरीय कमिटि को अनुसंशा की जिसको सरकार ने मान भी लिया और इस संबंध में गजट भी प्रकाशित कर दिया गया परंतु BPSM के पदाधिकारी इसके उलट हमें बेल्ट्रान के हाथों सौपने की तैयारी कर रही है। जिसके कारण हमलोग हड़ताल करने को विवश हुये है। हड़ताल में जिला सचिव रोहित कुमार गुप्ता, मेधा बिहारी, अनिल कुमार, आकाश कुमार, रोहित कुमार, साधना कुमारी, राजकुमारी सोनाली कुमारी, कुमारी जुली, तम्मना प्रवीण, रौनक प्रवीण, निधि कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित सेकड़ो कार्यपालक सहायक उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
