बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने ग्राम कचहरी के सदस्य अमन से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम कचहरी में हमारा प्रयास रहता है की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द और इसी स्तर पर हो जाये। जनता को समस्याओं के समाधान के लिए कहीं और भटकना ना पड़े यही हमारा प्रयास रहता है।लेकिन वार्ड सदस्य मुखिया के कार्यों की शैली में परिवर्तन की आवश्यकता है। इनकी लापरवाहियों के कारण कई बार आमजनों को निराशा का सामना करना पड़ता है।वर्तमान प्रधान के कार्यकाल में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया है। जबकि मुखिया का यह कर्त्वय होता है की वो ग्राम सभा का आयोजन करें। ग्राम सभा के माध्यम से जनता की समस्याओं और जरूरतों को जानने उनका समाधान करने कोशिश करें

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 में सम्मिलित विद्यार्थी यदि अपने किसी एक विषय या किसी भी विषयों के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है, तो वे अपने उस विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के स्क्रुटनी हेतु वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दिनांक 01.04.2021 से 07.04.2021 तक की अवधि में रु. 70 /- प्रति विषयों की दर से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर रेल कारखाना को पीओएच निर्माण के लिए 64 करोड़ रूपये आवंटन के बाद भी पीओएच निर्माण शुरू नहीं किये जाने के खिलाफ शुक्रवार को रेल कारखाना से ट्रेंड यूनियंस मसलन सीटू, ऐक्टू, एटक आदि द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य मार्गों का नारे लगाकर भ्रमण करते हुए शहर के माधुरी चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विशेष सशस्त्र बल विधेयक वापस लेने, विधानसभा में विधायकों पर पुलिसिया हमला लोकतंत्र को कलंकित करने के जिम्मेवार मुख्यमंत्री से माफी मांगने, किसान विरोधी तीनों कानून, बिजली विधेयक 2020 वापस लेने, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा, ऐक्टू समेत अन्य दलों एवं संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के अवसर पर बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बाजार क्षेत्र का नारे लगाकर भ्रमण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के मोहिऊदीन नगर प्रखंड में माले,माकपा,राजद,कांग्रेस (महागठबंधन) के संयुक्त नेतृत्व में मदुदाबाद चौक के मुख्य सड़क को जाम किया।एवं बाजार भी बंद रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2021 का आयोजन दिनांक 29.04.2021 से 10.05.2021 तक किया जाएगा, जिसके लिए परीक्षा फॉर्म भरे जाने के लिए तिथि दिनांक 05.04.2021 से 10.04.2021 तक निर्धारित किया गया है।

आज दिनांक 26.03.2021 को डॉ.लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में प्रधानाचार्य डॉ.फर्जाना बानो अजीमी के द्वारा महाविद्यालय कर्मचारियों/छात्रों एवं पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य ने सभी कर्मचारियों एवं पत्रकारों को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला में एक ऐसा सरकारी विभाग भी है,जहाँ ऑफिस या बाहर में आपके जान को जोखिम हो सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज माले कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर ढ़ोल नगाड़ा व होली गीत के साथ सड़क जाम किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनांक 25.03.2021 दिन गुरुवार को डॉ.लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में प्रधानाचार्य डॉ.फर्जाना बानो अजीमी की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.हुस्न आरा के संयोजकत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने पांच- पांच की टोली बनाकर भाग लिया और अपनी-अपनी पसंद की रंगोली बनाया। प्रधानाचार्य ने पांच सदस्यीय एक निर्णायक मंडल बनाया जो प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागी का चयन करेगा। निर्णायक मंडल में डॉ.प्रभात रंजन कर्ण,डॉ.जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री,निशिकांत जायसवाल, रजत शुभ्र दास,और डॉ.उदय कुमार थे। रंगोली बनाने के बाद निर्णायक मंडल ने प्रथम में टीम "सी" के निरज कुमार, राहुल कुमार, सन्नी कुमार, जुली कुमारी और कोमल कुमारी द्वितीय टीम "एफ" के प्रभात , सुजल,संगीती,आकांक्षा, और संध्या तृतीय टीम "डी" में शहनाज, पल्लवी, मालका,तन्नु और पींकी का चयन किया। सभी प्रथम,द्वितीय और तृतीय चयनित प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य और आयोजन सचिव ने डायरी और कलम दिया वहीं इस प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले सभी प्रतिभागियों को कलम दिया गया।इस मौके पर डॉ.विनीता कुमारी, डॉ.हरिमोहन प्रसाद सिंह, डॉ.शहनाज आरा,अजीत कुमार,सौरभ कुमार एवं नितेश कुमर उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।