डॉक्टर बी के मिश्रा फाउंडेशन के सचिव युवा समाजसेवी श्री वरुणेश विजय पर वारिसनगर प्रखंड के मोहद्दीपुर चौर में विगत रात्रि हुए कातिलाना हमले से सामाजिक संगठनों के लोगों के बीच काफी आक्रोश है यह हमला तब हुआ जब वरुणेश विजय अपने कार्यक्षेत्र से रात्रि में अपने आवास लौट रहे थे समस्तीपुर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव एडवोकेट संजय कुमार बबलू ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि को अविलंब वरूणेश विजय को सरकारी कार्ड उपलब्ध कराते हुए उनके सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था करें अन्यथा पूरे बिहार में सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। चेतनासामाजिक संगठन के डॉ मिथिलेश कुमार आशा सेवा संस्थान केअमित कुमार वर्मा आस वेलफेयर सोसाइटी के मनीष कुमार नारी शक्ति संगठन की शीला यादवजैसे कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने इस घटना की निंदा की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या --06 के निवासी कुशेश्वर दास का पुत्र शिबू कुमार विगत 04 वर्ष पहले लगभग 08 वर्ष की उम्र में गुम हो गया था l जिसके तलाश में उसके परिजनों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा l विगत सप्ताह स्थानीय राशन डीलर दीपक मिश्रा को जानकारी मिली कि शिबू कुमार अभी पटना के एक बाल गृह में है l तदुपरांत ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल समाजसेवी रामाश्रय महतो के नेतृत्व में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन से मिलकर अपेक्षित पहल करने का आग्रह किया l विधायक के पुरजोर प्रयास से शिबू कुमार 04 वर्ष बाद अपने गावं मोरदीवा वापस आ सका l शिबू कुमार के वापस लौटने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया l स्वागत समारोह में स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , पूर्व सरपंच शिव सागर महतो , माकपा नेता जयशंकर ठाकुर , समाजसेवी रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल, रामाश्रय महतो, मोo अजहर , युवा राजद के प्रखंड मीडिया प्रभारी मो0 अमरोज , दीपक मिश्रा , राहुल राय, गगन कुमार , अमरजीत महतो , सूरज पटेल , राजेश कुमार , हिमांशु यादव , रवि रंगीला इत्यादि ग्रामीण शामिल थे lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में करीबन 600 छात्रों में से 70 प्रथम जांच में से 20 कोरोना पॉजिटिव (आरटीपीसीआर) पाए जाने से पिछले 2 दिन से इंवर्सिटी कंपास में भूचाल मचा हुआ है परंतु केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है पिछले 24 घंटे से छात्रों के भोजन पर भी आफत बना हुआ है जानकारी के मुताबिक छात्रावास के हॉस्टल में रह रहे हैं भोजन बनाने वाले ठेकेदार के कर्मचारी पिछले 3 दिनों से फरार हो गए हैं वहीं छात्रों को देखने वाला विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई नहीं है लगातार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है की कोरोना पॉजिटिव की जांच कराई जाएगी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा । पिछले 3 दिन पहले विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह कहकर मामला को टाल दिया कि मौसम के कारण बच्चे बीमार हो सकते हैं । कहा कि मैं भी हम लोग भी बीमार है मेरे परिवार में भी लोग बीमार हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जनता को विकास कार्य करने वाला व्यक्ति पसंद होता है। पंचायत का विकास करना और जनता की सेवा करना सभी प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए सेनेटाईजर, मास्क का प्रयोग कर, दूरी बनाकर चुनिंदे जसम से जुड़े नाट्य- गायन- वादन टीम "दस्तक" की टोली ग्रामीणों के साथ मोतीपुर वार्ड-12 स्थित हनुमान मंदिर से होली गायन शुरू किया जो पूरवारी टोल फौजी दिनेश राय के घर होते हुए वार्ड- 10 दशरथ सिंह के घर होते हुए नेशनल हाईवे किनारे स्थित विश्वकर्मा मंदिर से गुजरते हुए वार्ड-13 के सीमा अमरेश सिंह के घर के पास चैतावर गाकर अगले वर्ष भी ऐसे ही कार्यक्रम करने एवं इसमें भाग लेने के निमंत्रण के साथ ही समाप्त हुआ. कार्यक्रम के दौरान ताड़ी, शराब, गाजा, भांग आदि नशे से होने वाले नुकसान से जोड़कर होली- जोगिरे गाये गये. व्यवहार में समृद्ध और शालिन शब्दों का ईस्तेमाल करने एवं अपशब्द समेत कुसंस्कृति से बचने की हिदायत भी दी गई. इस दरम्यान गायन टोली लोगों के घर- घर जाकर होली गीत और जोगिरा गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया. जहाँ एक ओर परम्परागत होली गीत "बबुआ सरवन कुमार मत जईयो पनिया भरण को', "चललन वनमा की ओर अवध के राम रजवैया- संगवा चले लक्ष्मण सीता मईया" ने लोगों को गमगीन कर दिया वहीं "अखियाँ भईले लाल एक नींद सुते द बलमुआ", "कान्हा करे बलजोरी रे मईया मेरी मटुकिया फोरी" पर लोगों ने थिरकते दिखे. समसामयिक राजनीतिक होली मसलन " उठअ् मजदूर- किसान देशवासियों के जुल्मी से बचाबअ्", " "मोदी करे बलजोरी किसनमा", "गांधी तेजलन प्राण टूटली भवनमा में जाईके" जैसे होली गाकर वर्तमान किसान- मजदूर विरोधी राज्य एवं केंद्र सरकार की आलोचना की गई विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुराइयों पर भलाई और ईर्ष्या पर प्रेम की दिशा के प्रतीक रंगों के पर्व होने की समस्त देशवासियों की हार्दिक शुभकामनाएं।होली शब्द का अंग्रेजी भाषा में अर्थ होता है "पवित्रता" समस्त भारतीय त्योहारों में होली एक ऐसा त्यौहार है जो पौराणिक ऐतिहासिक, सांस्कृति के साथ-साथ आमोद- प्रमोद के लिए मनाया जाने वाले खुशियों का त्योहार है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सतमलपुर पंचायत के समस्तीपुर जिले से संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो इस पर भोला प्रसाद महतो से साक्षात्कार किया। भोला प्रसाद ने बताया कि हमारे पंचायत का मुखिया ऐसा होना चाहिए, जो सरकार द्वारा हर योजनाओं का लाभ पंचायत के हर एक लोगो को लाभ दिला सके। साथ ही हमारा मुखिया ईमानदार होना चाहिए और पंचायत के सड़क और नाली का निर्माण करवाए। उन्होंने यह भी बताया कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो सरकार द्वारा मंगरेगा में मिलने वाली रोजगार में अवसर प्रदान कर सके

बिथान गायत्री पीठ में 40 दिवसीय अनुष्ठान का हुआ पूर्ण आहुति। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Comments


समस्तीपुर मुख्यालय स्थित मिशन कॉमर्स कोचिंग के छात्रों ने लहराया परचम। कॉमर्स गुरु और संस्थान के निदेशक चंदन मिश्रा के मार्गदर्शन में साहिल राज ने 431(86.2) प्रतिशत लाकर जिला टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाकर संस्था को गौरवान्वित किया। वही अंशु कुमारी ने (402), शिवम शेखर (390), अनिल कुमार (386), सपना कुमारी (379), अजहर अली(377), अमरनाथ झा(371), शबिहा मुमताज (367) सहित दर्जनों छात्र ने 350 से अधिक अंक प्राप्त किया। संस्थान के 90% से अधिक छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिला टॉपर साहिल राज से बातचीत में उन्होंने बताया कि कॉमर्स गुरु चंदन मिश्रा के सफल मार्गदर्शन में हमें आशातीत सफलता प्राप्त हुई हैं।
Download | Get Embed Code

March 28, 2021, 12:23 p.m. | Tags: autopub  

जदयू नेता प्रदीप महतो के पुण्यतिथि पर जदयू नेताओ ने उनके स्मारक स्थल मथुरापुर में माल्यार्पण कर किया श्रद्धांजलि अर्पित।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर:. जदयू के शहीद साथी प्रदीप महतो जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जदयू नेताओ ने उनके स्मारक स्थल मथुरापुर में जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि विधानसभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सह कल्याणपुर विधायक श्री महेश्वर हजारी ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद प्रदीप महतो अपने जीवन प्रयंत गरीबो शोषितो दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। वर्तमान सरकार उनके द्वारा देखे गए सपने को साकार कर रही है। पूर्व विधायक सह जिला प्रवक्ता राजकुमार राय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार का न्याय के साथ चहुमुखी विकास हो रहा है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार जल्द ही एक विकसित प्रदेश बनेगा और और शहीद प्रदीप जी का सपना साकार होगा। पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने कहा कि सात निश्चय योजना पार्ट 2 से हर घर तक विकास की धारा पहुंचेगी। इस मौके पर श्रधांजलि अर्पित करने वालो में प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय जिला महासचिव प्रो तकी अख्तर प्रो देवनाथ सिंह रामचंद्र सिंह कुशवाहा धीरेंद्र प्रसाद सिंह पवन यादव अनंत कुशवाहा अनिल सिंह बाबा आदित्य ठाकुर ताराचंद मेहता प्रो ज्योति कुमारी निर्मला शकुंतला वर्मा मृदुला देवी राधा देवी चितरंजन राय नीरज कुमार दिलीप साह अशोक कुमार पप्पू दिनेश प्रसाद सिंह रामबहादुर सिंह नरेश प्रभाकर कृष्णदेव पासवान बनारसी ठाकुर राजीव सिंह रामचंद्र राय फौजी प्रसाद सिंह अखिलेश कुमार सिंह डॉ हरिकिशोर सिंह मनीष मुखिया ललन कुमार धर्मेंद्र कुमार यादव प्रकाश कुमार सिंह संजीत कुमार रंजीत कुमार अमित कुमार मुन्ना कुमार अमित कुमार गुल्लू अरुण कुमार सिंह रणधीर कुमार राय कृष्णदेव राय दिनेश दास तांती संजीव कुशवाहा विजय यादव रामाशीष मंडल रामकुमार झा कमरुल अंसारी रामनारायण मोले संतोष कुमार प्रवीण कुमार आदि नेता थे।

मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बिहार बोर्ड ने अभी तक कोई तिथि जारी नहीं की है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि होली की छुट्टी के कारण कार्यालय बंद रहेगा। इस कारण होली के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।