जब-जब मूल्य आधारित पत्रकारिता की चर्चा होगी तब-तब सुनील पंजियार जी बहुत याद आएंगे --- राकेश शिवाजीनगर प्रखंड के निवासी व दैनिक समाचार पत्र "हिन्दुस्तान" के पत्रकार सुनील पंजियार के आकस्मिक निधन पर राजद नेताओं ने दुख प्रकट किया है l जितवारपुर चौथ पंचायत स्थित राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव के आवास पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी l राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने अपने शोक सन्देश में कहा कि पत्रकारिता में हमेशा अभिनव प्रयोग के पक्षधर रहे सुनील पंजियार पत्रकारिता की गरिमा को बचाने के लिए आजीवन तत्पर रहे। उनके जैसे निष्पक्ष एवं कलम के धनी पत्रकार को असमय खोकर हम सभी मर्माहत हैं। समस्तीपुर जिला में जब-जब मूल्य आधारित पत्रकारिता की चर्चा होगी तब-तब सुनील पंजियार जी बहुत याद आएंगे । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस पीड़ा से उबरने के लिए ताकत दें l पत्रकार सुनील पंजियार के निधन पर राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , सरपंच बेबी साह, सरपंच विष्णु राय, मुखिया राजीव कुमार राय, मुखिया चन्दन कुमार राय, जिला राजद नेता रामकुमार राय, विधा भूषण यादव , पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , सरपंच महेश राय, दीपक यादव , अजित यादव , प्रमोद कुमार पप्पू , राकेश यादव , पिंकी राय, सैयद एहसानुल हक चुन्ने, रविन्द्र कुमार रवि, ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , मनोज कुमार राय, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भू यादव , शशि यादव , जयलाल राय, सतीश यादव , परमानन्द यादव , प्रिंस कुमार , सैयद फैसल आलम मन्नू , मोo आसिफ इकबाल , मोo अमरोज , रितेश कुमार पिंकू , संतोष कुमार राय आदि ने भी शोक प्रकट किया है l
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड मे रामभद्रपुर पंचायत के छकनटोली गांव वार्ड संख्या-7 मे शुक्रवार की देर रात्रि में घर मे लगी अचानक आग, दो महिला व एक बच्चे की हुई जलकर मौत। मृतक की पहचान एक ही परिवार के सोनेलाल राय की पत्नी एंव पुत्रवधु व पोते के रूप मे हुई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के करियण गांव के वार्ड नंबर 7 बसवारी में लगी आग वहां के ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू नहीं करने के बाद अग्नि सम्ग गाड़ी आने पर भारी मशक्कत के बाद अग्निशामक गाड़ी ने आग पर काबू पाए रोसरा थाना भी मौजूद थें
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू, कलकत्ता के तत्वावधान में बालिका ट्यूशन सेंटर, भोजपुर तथा अख्तियारपुर में पढ़ने वाली नवीं एवं दसवीं की बालिकाओं को अख्तियारपुर कार्यालय पर संस्था के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया, जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डाॅ मिथिलेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार एवं संस्था के बोर्ड सदस्य कामेश्वर पासवान जी के कर कमलों से पुस्तक वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर। जितवारपुर निजामत पंचायत के उमेश राय जी के दरवाजे पर पूर्व रेलकर्मी श्री राम तेजन राय जी की श्रद्धांजलि सभा राम स्वार्थ राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संचालन रामाश्रय राय राकेश ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नाम तेजन राय जी रेल की सेवा करते हुए सामाजिक कार्यों में भी गहरी रूचि रखते थे और वह अपने सहभागिता भी देते थे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में अवकाश प्राप्त शिक्षक राजकुमार राय, पूर्व रेल चालक राम स्वार्थ राय, सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश राय, सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशीष राय, पूर्व रेल कर्मचारी मिथिलेश राय, राजेंद्र राय, सुरेश राय, आदि थे। कार्यक्रम का आयोजन उमेश राय वकील ने किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर आस्था कैंसर इंस्टीट्यूट, पटना के सौजन्य से नेल्सन स्कूल के प्रांगण में दिनांक 4 अप्रैल 2021 रविवार को निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के जनता के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति नेल्सन स्कूल का यह एक सराहनीय कदम है। विशेषज्ञ एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम के द्वारा परामर्श एवं जांच शिविर दिन के 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ग्राम सभा में ग्राम में चल रहे सभी योजनाओं के बारे में समीक्षा की जाती है। इस सभा का मूल्य एजेंडा होता है कि ग्राम के सभी जनों को योजना का लाभ दिलाना।
नव विहान सेवा सोसायटी जितवारपुर के द्वारा जितवारपुर निजामत ग्राम पंचायत के वार्ड नं -03 एवं 04 में ग्रामीण महिला साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 130 निरक्षर महिलाओं को इस हेतु स्लेट,पेन्सील, पुस्तकें वितरित की गई। इस कार्य के लिए स्थानीय 06 महिला/ छात्रा प्रशिक्षिका की सेवा ली गई,साथ ही एक मुख्य प्रवेक्षिका भी। प्रशिक्षिका एवं प्रवेक्षिका के सराहनीय योगदान से 94 महिला को साक्षर बनाने में सफल हो सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर प्रखंड के धुरलख पंचायत में विकासशील इंसान पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पुष्पा साहनी के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह सह बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी के 40वें जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहर के मगरदही घाट स्थित भगत सिंह स्मारक स्थल पर बुधवार को शहीद कॉमरेड चंद्रशेखर उफ चंदू का शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.मौके पर बड़ी संख्या में आइसा के कार्यकर्ता जुटकर कामरेड चंद्रशेखर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन दिश्रद्धांजलि दिया. इस दरम्यान सिवान के शहीद माले नेता का० श्यामनारायण यादव एवं भुवाली मियां को भी याद किया गया. तत्पश्चात एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
