समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या --06 के निवासी कुशेश्वर दास का पुत्र शिबू कुमार विगत 04 वर्ष पहले लगभग 08 वर्ष की उम्र में गुम हो गया था l जिसके तलाश में उसके परिजनों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा l विगत सप्ताह स्थानीय राशन डीलर दीपक मिश्रा को जानकारी मिली कि शिबू कुमार अभी पटना के एक बाल गृह में है l तदुपरांत ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल समाजसेवी रामाश्रय महतो के नेतृत्व में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन से मिलकर अपेक्षित पहल करने का आग्रह किया l विधायक के पुरजोर प्रयास से शिबू कुमार 04 वर्ष बाद अपने गावं मोरदीवा वापस आ सका l शिबू कुमार के वापस लौटने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया l स्वागत समारोह में स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , पूर्व सरपंच शिव सागर महतो , माकपा नेता जयशंकर ठाकुर , समाजसेवी रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल, रामाश्रय महतो, मोo अजहर , युवा राजद के प्रखंड मीडिया प्रभारी मो0 अमरोज , दीपक मिश्रा , राहुल राय, गगन कुमार , अमरजीत महतो , सूरज पटेल , राजेश कुमार , हिमांशु यादव , रवि रंगीला इत्यादि ग्रामीण शामिल थे lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।