राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने युवा राजद के विधानसभा मार्च पर बर्बर पुलिसिया दमन की कड़ी निंदा की है। राजद विधायक ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में 19 लाख रोजगार के किये गए अपने वादे से पीछे भाग रही भाजपा-जदयू सरकार का पूरा चरित्र एक दमनकारी हो गया है। नीतीश कुमार, मोदी की ही तर्ज पर अपनी तानाशाही थोप रहे हैं। कहा कि आज के प्रदर्शन में शिक्षा, रोजगार , महंगाई , बढ़ रहे अपराध का मुद्दा था l पुलिस द्वारा युवाओं पर पानी का बौछार किया गया और युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। यह एक बेहद शर्मनाक व निंदनीय पहलू है l राजद लाठीचार्ज की घटना की तीव्र निन्दा करती है l श्री शाहीन ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है l इसलिए बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है l सरकार युवाओं की भावना और जरूरत को समझते उनके लिए कुछ करे, नहीं तो आगामी दिनों में सरकार के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
