"आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर झाँकी निकाला गया" सकरा प्रखंड अंतर्गत फरीदपुर सकरा पंचायत के एमसाई पब्लिक स्कूल के बच्चो को आगा खान कार्यक्रम के कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार एवम प्रभात कुमार जी द्वारा जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने मास्क सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने को लेकर जागरूक किया गया।एवम बच्चो द्वारा झाँकी निकाल कर समुदाय को भी जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगा खान कार्यक्रम से चंद्रमणि कुमार,प्रभात कुमार,एवम् एमसाई पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक सपनजीत देव एवम् अन्य शिक्षक ने भाग लिया। साथ ही सभी लोगो ने जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।