विभूतिपुर। प्रखंड के सोनवारचक - सलखन्नी गांव में श्री श्री108 श्री राम नाम महा यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से सुरु किया गया। जिसमे भक्तों ने कलश यात्रा निकालकर गाँव के ही बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पहुचकर कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाया झा बैदिक मंत्र के उच्चारण के साथ सुरु किया गया। जिसमें मुख्य आचार्य पंडित फुल कांत झा, मुख्य यजमान सीताराम शर्मा थे। इनके साथ राम नाम का नारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव में लीन रहे।रात्रि में रामलील सहित अनेको मनमोहक झांकी से लोग सारी रात भक्ति भाव में झूमते रहे।मौके पर वीरेंद्र महतो , महेंद्र महतो,सितल झा ,विनोद दास ने अष्टयाम महायज्ञ को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया, सहयोग में राम चंद्र यादव, पंकज झा, राजकुमार सहनी , डॉ अरुण कुमार, दिलीप कुमार, प्रेम सहनी ,घनश्याम ,अमित, सुनील, आदि लोग थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
