बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाहन पर समस्तीपुर जिले के सभी कार्यपालक सहायक आज शुक्रवार अपने अनिश्चित कालीन हड़ताल के पाँचवे दिन भी अपनी पूरी ताकत के साथ डटे रहे। आज उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, समस्तीपुर के प्रांगण में अपने धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतू महायज्ञ कर कार्यपालक सहायकों की माँग की पूर्ति हेतू भगवान् से प्राथना की एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
