आज बुधवार को समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार विधान सभा में तारांकित प्रश्न संख्या -- 2664 के द्वारा बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष जीविका कर्मियों का मामला उठाया l उन्होंने कहा कि जीविका कैडरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने, निर्वाचन काल में मतदाताओं को उत्प्रेरित करने , राज्य के विद्यालयों के बच्चो के लिए कपड़ा सिलने एवं अन्य कार्य लिया जाता है परन्तु उन्हें मात्र 250 रुपये प्रति समूह की दर से भुगतान किया जाता है , जो बेहद कम है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।