दरभंगा जिले के बहेरी के पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव का निधन मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
आईजी दरभंगा ने रोसरा डीएसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया
जय मगला वाहिनी सेवा संगठन के द्वारा विभूतिपुर प्रखंड के चांद सुरारी में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया रक्त वीर को विधायक अजय कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने किया
समस्तीपुर भाजपा कार्य समिति की बैठक का उद्घाटन रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान एमएलसी हरिनारायण चौधरी जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया
मुख्यमंत्री अक्षर आंचल के अंतर्गत नवसाक्षर महा परीक्षा का आयोजन खानपुर प्रखंड के सिरोपट्टी खतुआ मध्य विद्यालय में किया गया
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं, अगर आप में कुछ अलग करने का जुनून है तो यह शानदार कैरियर आपका इंतजार कर रहा है। यहां बस लीक से हटकर सोचने और हर पल कुछ नया करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। यह बातें दूरदर्शन पटना के लोकप्रिय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम 'दिशाएं' में बिहार के वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रभाकर कुमार ने कही।
कराँची में आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। इस अवसर पर प्रवचन का भी आयोजन किया गया है विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आपके द्वार पहुँचा हरिद्धार कार्यक्रम में 28 महिलाओं ने गायत्री परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने मेरा मुखिया कैसा हो अभियान पर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के प्रदेश संयोजक श्री रजनीश कुमार से साक्षात्कार लिया। इसमें उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आरक्षण की सुविधा तो दी गयी है। लेकिन अब भी महिलायें इसका पुर्ण रूप से लाभ नहीं ले पा रही हैं। आज भी कई पंचायतों में प्रतिनधि तो महिला हैं,लेकिन उनके अधिकारों का इस्तेमाल या कार्य कोई और व्यक्ति करता है।जिसके कारण महिलायें अब भी स्वतंत्र तौर पर कार्य नहीं कर पा रही हैं।महिलाओं आरक्षण दे कर प्रतिनिधि बनाने का उद्देश्य अब तक सफल नहीं हुआ है। इसका मुख्य कारण है की लोग साक्षर तो हैं ,लेकिन शिक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही हमारा समाज अब भी बदलावों को स्वीकार नहीं कर पाया है। महादलित जाति के लोग या पिछड़ी जाति के लोगों को आगे आने में और समय लगेगा।समाज के लोग अपना दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं।जब समाज के लोग विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे तो सरकार का प्रयास भी सफल हो जायेगा।
