गायत्री शक्ति पीठ के द्वारा प्रवचन और दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत के द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के होटल माधव पैलेस में कुआँ समिति के सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।इस कार्यशाला में कुआँ के रखरखाव एवं जल संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल मैं महाशिवरात्रि पर गुरुवार को अगले सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ शिवालय में उम्र परी इस अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र का तमाम शिवालय हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 14 के वार्ड 14 सलखाननी गांव में गत रात्रि चोरों ने घर के पीछे के दरवाजा का ताला तो एक लाख से ऊपर के सामान पर हाथ साफ कर लिया चोरों ने जेवरात कपड़े नगर आदि सामान चुराए थाना अध्यक्ष किसी भारतीय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश पंकज का साक्षात्कार ले रहे है जिसमे उमेश जी कहना है कि जिस तरह परिवार का एक मुखिया होता है जो घर की पूरी बागडोर संभालता है ठीक उसी प्रकार पंचायत के विकास के लिए मुखिया को चुना गया है ,इसलिए मुखिया ऐसा होना चाहिए जो ईमानदार हो एवं सरकारी योजना का लाभ जनता को दिलाये।
सकरा प्रखंड अंतर्गत गन्नीपुर बेझा पंचायत के वार्ड संख्या 09 में सामुदायिक स्थल पर साबुन बैंक का स्थापना आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)" के सौजन्य किया गया। जिसका उद्घाटन आंगनवाड़ी सेविका केंद्र संख्या(185)गन्नीपुरबेझा द्वारा किया गया।इस साबुन बैंक का नाम "सीमा साबुन बैंक"रखा गया। इसके संचालन हेतु पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में आगा खान कार्यक्रम के कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर सिंह जी द्वारा संस्था के सभी कार्यों सेअवगत करवाया गया एवम् साबुन बैंक के मुख्य उद्देश्य से अवगत करवाया गया।साथ ही कम्युनिटी फैसिलिटेटर चंद्रमणि कुमार द्वारा स्वच्छता में सुधार हेतु शॉप बैंक से होने वाले सुधार बदलाव व्यवहार में परिवर्तन हेतु समुदाय को जागरूक किया गया।साथ ही समय समय पर हाथ धुलाई हेतु हाथ धुलाई के मुख्य छः तरीको से अवगत करवाकर समुदाय को जागरूक किया गया, साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने मास्क सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने को प्रेरित किया गया एवम् जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगा खान कार्यक्रम के प्रखंड प्रबंधक भास्कर मित्रा जी,रणवीर कुमार सिंह जी,चंद्रमणि कुमार,सुमित कुमार,विक्रम पाल जी,रवि राय,आबिद हुसैन,मो.मेराज एवम् अन्य लोग मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय सभागार में क्वेस्ट एलायंस, समस्तीपुर के सहयोग से बाल पुस्तकालय तथा युवा शिक्षण केन्द्र (डिजिटल लर्निंग सेंटर) का ग्रामपंचायत राज गंगसारा के पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार एवं अरूण गिरि सहित क्वेस्ट एलायंस, समस्तीपुर के प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुनिल कुमार, रूख्सार रोजी, राजलक्ष्मी व शत्रुघ्न कुमार के हाथों दीप प्रज्वलित कर विधिवत् उद्घाटन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
*छात्राएं (लड़की) जो इस बार स्नातक (Graudation) पास की हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली पचास हजार 50000 /-की राशि का फॉर्म ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो गई है, जिसमें निम्नलिखित दस्तावेज की जरूरत है।* नोट - आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं है। Document *1.* ग्रेजुएशन मार्कशीट *2.* आवासीय प्रमाण पत्र *3.* बैंक पासबुक *4.* आधार कार्ड *5.* फोटो & साइन *6.* मोबाइल नंबर & ईमेल आईडी
बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा मोहीउद्दीननगर प्रखंड में संचालित चाइल्ड लाइन परियोजना की प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख बबीता देवी की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में किया गया। बैठक का संचालन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सह निदेशक चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सुरेन्द्र कुमार नें किया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी नें बाल सुरक्षा के सभी पहलुओं पर अपने मंतव्य से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए रविन्द्र पासवान तथा दिनेश प्रसाद चौरसिया नें प्रखंड व वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अधिकार और कर्तव्य पर प्रकाश डाला। अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन नें बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए चाइल्ड लाइन समर्पित है। हम सब चाइल्ड लाइन के कामों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। चाइल्ड लाइन सब सेंटर पटोरी के टीम मेम्बर कौशल कुमारी, टीम मेम्बर कौशल कुमार, ललिता कुमारी नें संयुक्त रूप से बताया कि यदि चाइल्ड लाइन परियोजना को सभी संबंधित सरकारी विभाग का सहयोग और समर्थन समय समय पर मिलता रहे तो बाल विवाह और बाल श्रम को रोक पाना संभव होगा और बच्चों का जीवन खुशहाल बनेगा। स्थानीय थाना के बाल कल्याण पदाधिकारी रामजी यादव नें कहा कि बाल विवाह बच्चियों के जीवन की त्रासदी है। प्रखंड साधनसेवी ओमैर अहमद नें बताया कि बच्चों के मामले में तत्काल प्रशासनिक पहल से हीं उनको सुरक्षा देना संभव होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को समय पर स्कूल में जोड़ना और उसे नियमित कराये जाने से बाल श्रम और बाल विवाह के साथ बाल यौन शोषण या बाल व्यापार को रोका जा सकता है। जिसमें बच्चों के माता-पिता की कोशिश ज्यादा कारगर साबित होगा। रामप्रित चौरसिया नें बताया कि लावारिश नवजात शिशु तथा यौन शोषण के केस में समुचित चिकित्सीय सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य महकमा को तत्पर रहना होगा। विपरीत परिस्थितियों में सामाजिक सहायता मिलने में होने वाले विलम्ब से खतरा बढ़ जाता है। चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर कोलैब से आयी काऊन्सेलर निशु कुमारी व अवधेश कुमार नें बताया कि वार्ड, गाँव और प्रखंड स्तर पर बनें बाल संरक्षण समिति सदस्यों का संवेदनशील होना हीं खतरा को कम करता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दलसिंहसराय/ विद्यापति नगर से राज कुमार ठाकुर का रिपोर्ट- दलसिंहसराय आर. एल. महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संस्थापिका कुंती देवी, श्यामा पावरफुल कारपोरेशन के डीजी.एम.सुशांत कुमार, महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज, अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के सीनियर मैनेजर रजनी प्रसाद व महाविद्यालय प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस समारोह का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के संस्थापिका कुंती देवी कहा कि आज समाज के प्रगति में शिक्षित स्त्रियों का सहयोग आवश्यक है । समाज में स्त्री और पुरुष दोनों का महत्व है । रजनी प्रसाद ने बताया कि देश के समाज का स्तर को ऊंचा उठाने के लिए स्त्री व स्त्री शिक्षा को महत्व देना अनिवार्य है । वहीं महाविद्यालय निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि आज की परिवर्तित परिस्थितियों में भारतीय नारियों के कंधों पर पुरुषों के समान ही आ रहा है। सुशांत कुमार ने कहा की आज शिक्षित नारी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक क्षेत्र में पुरुषों के उन्हें उपयोगी शिक्षा देना अति आवश्यक है। महाविद्यालय के सभी महिलाओं को शॉल व पाग देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन निर्मल कुमार चंचल ने व धन्यवाद ज्ञापन निधि नंदा ने किया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डा.विवेक दत्त, सविता कुमारी, चंदा कुमारी, राधेश्याम झा, बकर जफीर, केशव कुमार चौधरी, सत्यम मिश्रा,सच्चिदानंद सिंह, कुम्हारी दीपा, स्मिता कुमारी, आशा कुमारी, रश्मि रोजी, सिंटू देवी,अनिता देवी, सकुंती देवी, शहनाज प्रवीण, पल्लव कुमार पारस, दिनेश कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, जाबिर अंसारी, गणपति झा, अजय कुमार, संतोष कुमार सुमन, बिरजू कुमार इत्यादि भी मौजूद थे ।
