बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा मोहीउद्दीननगर प्रखंड में संचालित चाइल्ड लाइन परियोजना की प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख बबीता देवी की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में किया गया। बैठक का संचालन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सह निदेशक चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सुरेन्द्र कुमार नें किया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी नें बाल सुरक्षा के सभी पहलुओं पर अपने मंतव्य से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए रविन्द्र पासवान तथा दिनेश प्रसाद चौरसिया नें प्रखंड व वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अधिकार और कर्तव्य पर प्रकाश डाला। अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन नें बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए चाइल्ड लाइन समर्पित है। हम सब चाइल्ड लाइन के कामों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। चाइल्ड लाइन सब सेंटर पटोरी के टीम मेम्बर कौशल कुमारी, टीम मेम्बर कौशल कुमार, ललिता कुमारी नें संयुक्त रूप से बताया कि यदि चाइल्ड लाइन परियोजना को सभी संबंधित सरकारी विभाग का सहयोग और समर्थन समय समय पर मिलता रहे तो बाल विवाह और बाल श्रम को रोक पाना संभव होगा और बच्चों का जीवन खुशहाल बनेगा। स्थानीय थाना के बाल कल्याण पदाधिकारी रामजी यादव नें कहा कि बाल विवाह बच्चियों के जीवन की त्रासदी है। प्रखंड साधनसेवी ओमैर अहमद नें बताया कि बच्चों के मामले में तत्काल प्रशासनिक पहल से हीं उनको सुरक्षा देना संभव होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को समय पर स्कूल में जोड़ना और उसे नियमित कराये जाने से बाल श्रम और बाल विवाह के साथ बाल यौन शोषण या बाल व्यापार को रोका जा सकता है। जिसमें बच्चों के माता-पिता की कोशिश ज्यादा कारगर साबित होगा। रामप्रित चौरसिया नें बताया कि लावारिश नवजात शिशु तथा यौन शोषण के केस में समुचित चिकित्सीय सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य महकमा को तत्पर रहना होगा। विपरीत परिस्थितियों में सामाजिक सहायता मिलने में होने वाले विलम्ब से खतरा बढ़ जाता है। चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर कोलैब से आयी काऊन्सेलर निशु कुमारी व अवधेश कुमार नें बताया कि वार्ड, गाँव और प्रखंड स्तर पर बनें बाल संरक्षण समिति सदस्यों का संवेदनशील होना हीं खतरा को कम करता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।