इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं, अगर आप में कुछ अलग करने का जुनून है तो यह शानदार कैरियर आपका इंतजार कर रहा है। यहां बस लीक से हटकर सोचने और हर पल कुछ नया करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। यह बातें दूरदर्शन पटना के लोकप्रिय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम 'दिशाएं' में बिहार के वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रभाकर कुमार ने कही।
