* किसानों को जबरन जैविक उपादान देने समेत अन्य मांगों को लेकर 23 अगस्त को कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन * वास्तविक पशुपालकों को पशुशेड मिले- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह समस्तीपुर ज़िले के ताजपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के शहादत दिवस को केंद्र कर बुधवार को मोतीपुर वार्ड-10 में किसानों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने की. राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, अशोक राय, रवींद्र प्रसाद सिंह, ललन दास, श्याम दास, संजीव कुमार, कुशेश्वर शर्मा, दिनेश राय, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, शंभु कुमार, परमेश्वर प्रसाद सिंह, अनील कुमार सिंह, कमलेश राम, कांति देवी, अनील कमार राय, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष आशिफ होदा, पंसस नौशाद तौहीदी समेत सैकड़ों किसानों ने बैठक में भाग लिया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि मोतीपुर के किसानों के खेत जलमग्न है. नप पदाधिकारी, बीडीओ आदि से बार- बार आग्रह के बाद भी जलनिकासी नहीं कराया गया. किसानों का फसल बर्बाद हो गया. जलजमाव से आगामी फसल भी लगाना असंभव हो गया है. किसान फसल क्षति मुआवजा देने, केसीसी लोन माफ करने, आगामी फसल के लिए नि: शुल्क खाद, बीज, कृषि यंत्र देने, किसान सलाहकार को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने आदि की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत है. बाबजूद इसके कृषि विभाग द्वारा हजारों रूपये की किसानों को जबरन जैविक कृषि उपादान वो भी मानक से नीचे का और बिना रसीद खरीदने को बाध्य किया जा रहा है. इसे लेकर आक्रोशित किसानों द्वारा 23 अगस्त को कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन किये जाने की जानकारी किसान नेता ने दी. भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वास्तविक पशुपालकों के बजाय फर्जी पशुपालकों को पशुशेड का लाभ दिया जा रहा है. 35 लाख रुपये के नाले से जलनिकासी संभव नहीं होना प्रखण्ड के विकास योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार को दर्शाता है. प्रखण्ड के पदाधिकारियों के अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ हरेक आंदोलन को भाकपा माले समर्थन करेगी. 23 अगस्त को राजधानी चौक से किसानों के जुलूस एवं कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की.

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को शिक्षा मंत्री सह सरायरंजन विधायक विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कोविड-19 से मृत लोगों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये का चेक अनुदान भुगतान के स्वरूप सौंपा गया। इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर व एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के हथौरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर वाटर वेज बांध पर नशे में धुत तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार बताते चलें कि थाना क्षेत्र हथौड़ी रात्रि गश्ती के दौरान मधुरापुर वाटर वेज बांध पर मथुरापुर गांव से हंगामा करते हुए वाटर वेज बांध के समीप आए तब तक गश्ती के दौरान तीनों युवक राणा कुमार मुकेश कुमार एवं राहुल कुमार को थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के सहायक में अमृतम प्रसाद और कुछ स्टाफ साथ में थे बताते चलें कि थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने तीनों मुजरिम को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रशासन के द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाके में पर्याप्त सहायता नहीं पहुँचाई जा रही है। जो सहायता पहुँचाई जा रही है,वो ऊँट के मुँह में जीरे के समान प्रतीत हो रहा है विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर महिला महाविद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्या सह अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिन्हा के प्राचार्या पदग्रहण के कई दिनों के उपरान्त मंगलवार को ‘द एलिट सोसाइटी’ ताजपुर की दस सदस्यी टीम ने पर्यावरणविद जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में जाकर एक सुवासित पुष्प और 25 फलदार और ईमारती पौधों को भेंट करते हुए प्राचार्या बनने पर उन्हें बधाई दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

* पशुपालकों को पशुशेड देने की मांग को लेकर माले ने निकाला जुलूस * फरवरी में पीओ को सौपा गया सूची के नामित पशुपालकों को शेड दो- सुरेन्द्र * गैर पशुपालकों को पशुशेड क्यों- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह * पशुशेड में करोड़ों की लूट की जांच कर दोषियों पर एफआईआर एवं राशि रिकवरी हो- प्रभात रंजन गुप्ता ताजपुर, 10 अगस्त '21 फरवरी में मनरेगा पीओ को सौंपे गये सूची के नामित पशुपालकों क्रमशः ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, सुखदेव सिंह, अनील सिंह, रामबाबू सिंह, संजीव कुमार राय, चांद बाबू आदि को पशुशेड देने, गैर पशुपालकों को पशुशेड देने की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज एवं राशि रिकवरी करने, पशुशेड के पैसे से सरसौना वार्ड- 6 निवासी लक्ष्मण दास समेत 3 परिजनों को पशुशेड के पैसे से निजी मकान बनाने की जांच कर कारबाई करने, सरसौना के वार्ड-5 निवासी प्रेम कुंवर एवं प्रमोद कुंवर को फर्जी तरीके से पशुशेड देने की जांच करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को पशुपालकों ने भाकपा माले के बैनर तले जुलूस निकाला जो मोतीपुर वार्ड- 10 आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता किसान नेता सह पशुपालक ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन पशुपालक राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. प्रभात रंजन गुप्ता, बिन्दा प्रसाद सिंह, कुशेश्वर शर्मा, अर्जुन शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया. बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड में मनरेगा लूट का अड्डा बन गया है. 35 लाख के थाना के समक्ष नाला को लूट लिया गया. पशुशेड के नाम पर प्रखण्ड में कईयों करोड़ रूपये का बंदरबांट किया गया है. मिट्टी कटाई, मिट्टी भराई, सोख्ता, नाला, खरंजा, सड़क, बकरी शेड, सड़क किनारे मिट्टी भराई, जलनिकासी आदि के नाम लूट का नंगा नाच किया जा रहा है. इसमें अधिकारियों से लेकर रोजगार सेवक, जेई, पीटीए, पीओपीओ, जनप्रतिनिधि, दलाल, बिचौलिया मालामाल हो रहे हैं जबकी वास्तविक पशुपालक मनरेगा कार्यालय में फरवरी में ही कागज देकर आजतक कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. ये पशुपालकों के साथ प्रखंडवासियों के साथ अन्याय है. इसे लेकर भाकपा माले अनशन आंदोलन करेगी.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि ग्यारह अगस्त को 11 बजे मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जिला के कोरोना मृतकों के आश्रितों को बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त 400000 रुपये की राशि का अनुग्रह अनुदान भुगतान, समाहरणालय सभाकक्ष में किया जाएगा।

समस्तीपुर में पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा. -------------------- समस्तीपुर ज़िले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के चकजोहरा से स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर रात समकालीन अभियान चलाकर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक बाइक चोर को चक जोहरा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चक जोहरा निवासी विजय पोद्दार के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार पोद्दार के रूप में की गई। इस बाबत बताते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 118/2021 जो मोटरसाइकिल चोरी का मामला है इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

समस्तीपुर में 10वी में काम अंक मिलने पर छात्रों ने स्कूल के खिलाफह जमकर किया हंगामा. -------------------- समस्तीपुर में दसवीं में खराब नंबर देने पर छात्रों एवं उनके परिजनों ने काफी नाराजगी जताई जिसके बाद उन्होंने अपने स्कूल के आगे सड़क को जाम कर आगजनी की एवं अपनी मांगों को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्तिथ पब्लिक सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने स्कूल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। छात्रों का आरोप है कि दसवीं की परीक्षा नहीं होने के कारण अच्छे अंक के लिए सभी छात्रों से अवैध रूप से पैसे की मांग की गई। छात्रों से कहा गया कि जिन छात्रों को अच्छा नंबर चाहिए उन्हें कुछ पैसे देने होंगे। वहीं जिन छात्रों ने पैसे की डिमांड को पूरा किया उन्हें काफी अच्छे प्रतिशत के साथ पास किया गया और जिन छात्रों ने पैसा नहीं दिया, उन्हें काफी कम नंबर दिए गए। जिसके बाद छात्रों एवं परिजनों ने स्कूल के आगे आगजनी कर एवं एनएच 103 को घंटे तक जाम कर रखा एवं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हलाकि सड़क जाम करने से भी छात्रों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद छात्रों ने कहा हैं की जल्द वे लोग फिर से दोबारा सड़क जाम करेंगे।