* पशुपालकों को पशुशेड देने की मांग को लेकर माले ने निकाला जुलूस * फरवरी में पीओ को सौपा गया सूची के नामित पशुपालकों को शेड दो- सुरेन्द्र * गैर पशुपालकों को पशुशेड क्यों- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह * पशुशेड में करोड़ों की लूट की जांच कर दोषियों पर एफआईआर एवं राशि रिकवरी हो- प्रभात रंजन गुप्ता ताजपुर, 10 अगस्त '21 फरवरी में मनरेगा पीओ को सौंपे गये सूची के नामित पशुपालकों क्रमशः ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, सुखदेव सिंह, अनील सिंह, रामबाबू सिंह, संजीव कुमार राय, चांद बाबू आदि को पशुशेड देने, गैर पशुपालकों को पशुशेड देने की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज एवं राशि रिकवरी करने, पशुशेड के पैसे से सरसौना वार्ड- 6 निवासी लक्ष्मण दास समेत 3 परिजनों को पशुशेड के पैसे से निजी मकान बनाने की जांच कर कारबाई करने, सरसौना के वार्ड-5 निवासी प्रेम कुंवर एवं प्रमोद कुंवर को फर्जी तरीके से पशुशेड देने की जांच करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को पशुपालकों ने भाकपा माले के बैनर तले जुलूस निकाला जो मोतीपुर वार्ड- 10 आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता किसान नेता सह पशुपालक ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन पशुपालक राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. प्रभात रंजन गुप्ता, बिन्दा प्रसाद सिंह, कुशेश्वर शर्मा, अर्जुन शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया. बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड में मनरेगा लूट का अड्डा बन गया है. 35 लाख के थाना के समक्ष नाला को लूट लिया गया. पशुशेड के नाम पर प्रखण्ड में कईयों करोड़ रूपये का बंदरबांट किया गया है. मिट्टी कटाई, मिट्टी भराई, सोख्ता, नाला, खरंजा, सड़क, बकरी शेड, सड़क किनारे मिट्टी भराई, जलनिकासी आदि के नाम लूट का नंगा नाच किया जा रहा है. इसमें अधिकारियों से लेकर रोजगार सेवक, जेई, पीटीए, पीओपीओ, जनप्रतिनिधि, दलाल, बिचौलिया मालामाल हो रहे हैं जबकी वास्तविक पशुपालक मनरेगा कार्यालय में फरवरी में ही कागज देकर आजतक कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. ये पशुपालकों के साथ प्रखंडवासियों के साथ अन्याय है. इसे लेकर भाकपा माले अनशन आंदोलन करेगी.
