नवनियुक्त डीआरएम आलोक अग्रवाल समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर ! पटना एयरपोर्ट पर डीआरएम प्रोटोकॉल ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप नये डीआरएम का स्वागत किया। पूर्व मध्य रेलवे के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल मंगलवार को समस्तीपुर पहुंचे। आज पटना एयरपोर्ट पर डीआरएम प्रोटोकॉल रविंद्र किशोर झा ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर, मास्क एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। आलोक अग्रवाल इससे पहले रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में CMM/NFHAG/IRSS/RCF थे। वे पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक का प्रभार अशोक माहेश्वरी से ग्रहण करेंगे। समस्तीपुर पहुँचने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ज़फर आज़म वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र समेत कई शाखा प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया है !

सदर अस्पताल में “दीदी की रसोई” का शुभारंभ -माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन -मरीजों एवं उनके परिजनों को मिलेगा स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन -------------------------------- दिनांक 10 अगस्त 2021, मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा सदर अस्पताल अवस्थित "दीदी की रसोई" का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन उपरांत जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री शशांक शुभांकर ने दीदी की रसोई का फीता काटकर शुभारंभ किया। दीदी की रसोई के शुभारंभ के साथ समस्तीपुर सदर अस्पताल के भरती मरीजों को अब स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। राज्य सरकार के निर्देश पर एवं स्वास्थ विभाग के साथ हुए इकरारनामे के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का संचालन प्रारम्भ किया गया है। दीदी की रसोई द्वारा अस्पताल में भरती होने वाले मरीजों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के परिजनों एवं अन्य लोगों के लिए भी दीदी की रसोई में भोजन उचित दर पर उपलब्ध रहेगा। समस्तीपुर जिला के 'दीदी की रसोई' का संचालन 'किरण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ' की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने बताया कि किरण जीविका महिला संकुल संघ द्वारा दीदी की रसोई में खाना बनाने वाली दीदियों को छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण केरल के कुदुमश्री संस्था द्वारा दिया गया। डीपीएम जीविका श्री पासवान ने बताया कि ''दीदी की रसोई" के माध्यम से जीविका स्वास्थ्य एवं पोषण की उपलब्धता के साथ दीदियों के आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि जिसके तहत जिले के सभी अनुमंडल अस्पतालों में भी दीदी की रसोई संचालित करने की योजना है। सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी, जीविका के प्रबंधक शिवांगी सहाय, मनोज रंजन, मनोज कुमार मधुकर, रोहित कुमार, प्रदुम्न कुमार, प्रशांत रंजन, संगीता कुमारी, अभिषेक आनन्द, नीरज कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश, कृति कुमारी, सदर प्रखंड के बीपीएम श्री नीलेश कुमार, सामुदायिक समन्वयक सरला देवी, कुमारी अरुणा, संतोष कुमार, राघव कुमार, करुणा कुमारी, अमृता, रूबी गुप्ता, अनु कुमारी, सोनी कुमारी, पुष्पलता कुमारी, अनुपम कुमार सम्राट, क्षेत्रीय समन्वयक कुमार गौतम, बबीता कुमारी, लेखापाल रंजीत कुमार ठाकुर, कार्यालय सहायक मोहित कुमार, आजीविका विशेषज्ञ प्रियंका कुमारी के साथ जिला व प्रखंड के सभी जीविकाकर्मी एवं किरण संकुल संघ की जीविका दीदियां बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

समस्तीपुर में दिनदहाड़े सीमेंट - बालू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, ज़िले में जारी हैं अपराधियों का तांडव. --------------------- समस्तीपुर में लगातार अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। आज एक बार फिर अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान बरबट्टा निवासी राजू सिंह के रूप में की गयी है। राजू सिंह सीमेंट, बालू - गिट्टी का दुकानदार था। बताया गया है की समस्तीपुर -बरौनी NH -28 पर रिलायंस पेट्रोल पंप स्थित एक लाइन होटल के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी को गोलियों से भून दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैछानबीन में जुटी है।

विद्यापति नगर- गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के वजह से विद्यापतिनगर प्रखंड के समसीपुर दियारा में हजारों एकड़ में लगी फसल गंगा के पानी से बर्बाद हो गई। इसकी शिकायत वहां के किसानों ने अंचलाधिकारी से की। अंचलाधिकारी अजय कुमार ने किसानों की दर्द को समझते हुए बर्बाद फसल का निरीक्षण करने दियारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचे। उनके साथ सीआई गोपाल गिरधारी, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, बलबंत चौधरी, संतोष शर्मा जायजा लेने पहुंचे और बर्बाद फसलों को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों से मिलकर बातचीत की और उन्हें सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया । किसानों ने बताया कि फसल बर्बाद होने से अब उनको खाने के भी लाले पर जाएंगे। उनका जीवन यापन कैसे होगा इसकी चिंता किसानों को खाए जा रही है।

Transcript Unavailable.

पटना एयरपोर्ट पर डीआरएम प्रोटोकॉल ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा अनुरूप नये डीआरएम स्वागत किया। पूर्व मध्य रेलवे के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल मंगलवार को समस्तीपुर पहुंचे। आज पटना एयरपोर्ट पर Dआरएम प्रोटोकॉल रविंद्र किशोर झा ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर, मास्क एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। आलोक अग्रवाल इससे पहले रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में CMM/NFHAG/IRSS/RCF थे। वे पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक का प्रभार अशोक माहेश्वरी से ग्रहण करेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इन दिनों समस्तीपुर जिले में अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि लगातार हत्या लूट जैसी वारदात को अंजाम बेखौफ देने से नहीं कतराते हैं। आज फिर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा है। एनएच 28 किनारे रुपौली के पास एक व्यवसाई को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। बताते चलें कि बीते 4 दिनों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हत्या की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। जहाँ 4 दिन पूर्व उप मुखिया शशि झा को अपराधियों ने पंचायत से निकलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया था। वही आज एनएच 28 किनारे गिट्टी बालू व्यवसायी राजू सिंह की हत्या दिनदहाड़े एनएच 28 पर कर दिया गया। वही 4 दिन में दो बैंक लूट और दो हत्या से थाना क्षेत्र के लोग खौफ में दिख रहे है। वही व्यवसायी की हत्या की सूचना पर एनएच 28 व रूपौली सलेमपुर गांव में काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिथान प्रखंड के ग्राम पुसहो में पहली बार सिंहारे सिंघाड़ा की खेती किया गया,डॉं रेड्डी फाउंडेशन की मदद से । यहाँ के किसान चंद्रशेखर यादव ने मखाना अनुसंधान केन्द्र दरभंगा से 5 कठ्ठा खेत के लिए पौधा लाकर अपने खेत मे लगाया । फेसिलिलेटर मो0 मंगनु ने बताया कि 3 अगस्त 2021 को चन्द्रशेखर यादव के साथ 4 अन्य किसान ने मखाना अनुसंधान केन्द्र दरभंगा से ट्रेंनिंग लिया । डॉ BR Jana तथा दो अन्य साइंटिस्ट ने मखाना लगाने, प्लांट तैयार करने तथा इसकी देखभाल के लिए ट्रेनिंग दिया । जिसमें कि निम्न जानकारी दी गई है ।लागत-10000 से 12000 रुपए प्रति एकड़ तथा उपज 5 से 6 क्विंटल प्रति एकड़ होता है । जिससे किसान को लगभग 25 से 30 हजार रूपए आमदनी हो जाती है । इसकी अवधि जून जुलाई से नवंबर दिसंबर तक होता है । सिंघाड़े का पौधा मुफ़्त में मखाना अनुसंधान केन्द्र दरभंगा से किसानों को दिया गया है/ गुलशन कुमार ( एरिया मैनेजर, डॉ रेड्डी फाउंडेशन) ने बताया कि पिछले कई वर्षों से देखा गया है , कि हम लोगों के क्षेत्र में अधिक वर्षा और बाढ़ के कारण खरीफ फसल नष्ट हो जाता है । डॉ रेड्डी फाउंडेशन पिछले लगभग 3 साल से समस्तीपुर में किसानों के साथ उनके उत्पादन , उपज में वृद्धि तथा लागत कम कराने के लिए कार्यरत हैं ।

समस्तीपुर: महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर की नवनियुक्त प्राचार्या सह अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिन्हा को प्राचार्या पदग्रहण के कई दिनों के उपरान्त आज द एलिट सोसाइटी ताजपुर की दस सदस्यी टीम ने महाविद्यालय परिसर में आकर एक सुवासित पुष्प और 25 फलदार और ईमारती पौधों को भेंट करते हुए पदोन्नति पर उन्हें बधाई दिया और बिहार पृथ्वी दिवस के एक दिन बाद आज महाविद्यालय परिसर में प्रोफेसर शिला सिन्हा, प्रो पूजा, प्रो प्रियंका, प्रो विजय गुप्ता, प्रो बिगन राम, लाइब्रेरियन राधा रानी और अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ मिलकर कुल 27 पौधे लगाकर सफल वृक्षारोपण किया गया । विदित हो कि प्रोफेसर सिन्हा स्वयं एक बहुत बड़ी प्रकृति प्रेमी हैं । उनके पति सुधांशु कुमार बिहार राज्य ही नहीं इस देश के गिने चुने पर्यावरणविज्ञों में से एक है । और वृक्षारोपण और फलदार वृक्षों की आधुनिक खेती कर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं । और इन्हीं बातों का संबल लेकर द एलिट सोसाइटी ने मैम का सम्मान किया । और धयातव्य है कि प्रोफेसर डॉ सुनीता सिन्हा द एलिट सोसाइटी के दो दो रिसर्च स्कॉलर डॉ ज्वाला प्रसाद रॉय एवं डॉ विनय कुमार की गाइड रही हैं ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर: महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर की नवनियुक्त प्राचार्या सह अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिन्हा को प्राचार्या पदग्रहण के कई दिनों के उपरान्त आज द एलिट सोसाइटी ताजपुर की दस सदस्यी टीम ने महाविद्यालय परिसर में आकर एक सुवासित पुष्प और 25 फलदार और ईमारती पौधों को भेंट करते हुए पदोन्नति पर उन्हें बधाई दिया और बिहार पृथ्वी दिवस के एक दिन बाद आज महाविद्यालय परिसर में प्रोफेसर शिला सिन्हा, प्रो पूजा, प्रो प्रियंका, प्रो विजय गुप्ता, प्रो बिगन राम, लाइब्रेरियन राधा रानी और अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ मिलकर कुल 27 पौधे लगाकर सफल वृक्षारोपण किया गया । विदित हो कि प्रोफेसर सिन्हा स्वयं एक बहुत बड़ी प्रकृति प्रेमी हैं । उनके पति सुधांशु कुमार बिहार राज्य ही नहीं इस देश के गिने चुने पर्यावरणविज्ञों में से एक है । और वृक्षारोपण और फलदार वृक्षों की आधुनिक खेती कर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं । और इन्हीं बातों का संबल लेकर द एलिट सोसाइटी ने मैम का सम्मान किया । और धयातव्य है कि प्रोफेसर डॉ सुनीता सिन्हा द एलिट सोसाइटी के दो दो रिसर्च स्कॉलर डॉ ज्वाला प्रसाद रॉय एवं डॉ विनय कुमार की गाइड रही हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।