Transcript Unavailable.

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि *पूर्व मध्य रेल द्वारा* *‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत् खुदीराम बोस रेलवे स्टेशन पर* *अमर शहीद खुदीराम बोस के स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन* हाजीपुर: 11.08.2021 आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तहत आज दिनांक 11.08.2021 को सोनपुर मंडल के खुदीराम बोस रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता पूर्व भारत के युवा शहीद खुदीराम बोस के स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कुमार गुप्ता सहित मंडल एवं मुख्यालय के वरिष्ठ उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी तथा सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कुमार गुप्ता द्वारा शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात शहीद खुदीराम बोस की जीवन गाथा एवं उनके द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित देशभक्ति से ओतप्रोत नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं । सोनपुर, दानापुर तथा समस्तीपुर मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी टीम द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सौजन्य से शहीद खुदीराम बोस की जीवन पर आधारित एक फ़ोटो प्रदर्शनी भी लगायी गई । विदित हो कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय स्तर पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना में एक जन-उत्सव के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मध्य रेल के मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) श्री एस. सी. श्रीवास्तव द्वारा किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व मध्य रेल के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जे के पी सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, पूसा कृषि अनुसंधान केंद्र के सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री नवल किशोर चौधरी, श्री ए के दत्ता, सेवानिवृत पीईडी विजिलेंस/रेलवे बोर्ड, अपर मंडल रेल प्रबंधक/।। सहित सोनपुर मंडल एवं मुख्यालय के अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।

Transcript Unavailable.

आज आदर्श कोचिंग सेंटर सैदपुर के वर्षगांठ समारोह प्रतिभा सम्मान समारोह एवं खुदीराम बोस जी के पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर आदर्श कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर और नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के सलाहकार प्रदीप कुमार के द्वारा मेडल साथ साथ पौधा से सारे बच्चे को सम्मानित किया गया विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दलसिंहसराय में लगातार हो रही बाइक की चोरी से परेशान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दलसिंहसराय और उजियापुर थाना क्षेत्र में चोरी की कुल 8 बाइक के साथ सात चोर को गिरफ्तार किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिवाजीनगर प्रखंड के सभी पचायत मे मधुश्रावणी हूआ संपन्न नाग पंचमी के दिन से माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए नवविवाहित महिलाएं करती है मधुश्रावणी पूजा लंबी सुहाग की करती है कामना। मिथिलांचल का लोक पर्व मधुश्रावणी नाग पंचमी पूजा के दिन से 15 दिनों तक नवविवाहिता माता पार्वती की पूजा विधि विधान के साथ करती है। इस दौरान शाम के समय में सभी नवविवाहिता फूल तोड़ने निकलती है बासी फूल से अगले दिन मां पार्वती की पूजा की जाती है। मिथिला की नवविवाहिता अपने पति की दीर्घायु के लिए माता पार्वती की पूजा करती है। इस पूजा में माता पार्वती भगवान भोलेनाथ तथा विषहरी नागिन की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है इस दौरान नवविवाहिता 15 दिनों तक बिना नमक का भोजन करती है। 15 दिनों से चल रहे मधुश्रावणी पूजा बुधवार के दिन विधि विधान के साथ आज हुई संपन्न।

जितेंद्र श्रीवास्तव भा0प्र0से0, सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पटना-सह- प्रभारी सचिव, समस्तीपुर द्वारा मंडल कारा, समस्तीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर सदर भी उपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदर अस्पताल अवस्थित रेड क्रॉस भवन में जीविका दीदियों द्वारा संचालित "दीदी की रसोई" का निरीक्षण किया।

मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, विजय कुमार चौधरी जी ने *कोविड-19 महामारी के दौरान मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि* का वितरण समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

प्रखंड के 12 पंचायतों के दर्जनों गांव में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के वजह से हजारों घर बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बुरी तरह से जलमग्न होने के कारण लोग अपने अपने मवेशियों को लेकर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। इस बाबत जा ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक उनको सरकार के द्वारा किसी तरह की कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।