Transcript Unavailable.
ताजपुर: ब्रैनसॉफ्ट कंप्यूटर स्थित ताजपुर पब्लिक लाइब्रेरी में द एलिट सोसाइटी के सदस्यों ने पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री एस आर रंगनाथन के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला पुस्तकालय दिवस मनाया गया । सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र में पुस्तकालय की आवश्यकता और छात्रों में पुस्तक के प्रति प्रेम की आवश्यकता पर बल दिया । बिहार सरकार से शिक्षा बजट का 5 प्रतिशत पुस्तकालयों पर खर्च करने का आग्रह किया गया और ताजपुर के जनता मैदान में पूर्व के समय मे स्थित कर्पुरी लाइब्रेरी को पुनर्जीवित करने और आमजन को सुपुर्द करने का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नगर परिषद कार्यालय पदाधिकारी को सोसाइटी के 10 सदस्यीय टीम ने दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि अगर कोई भी कोरोना का टीकाकरण ले रहा है, तो वह बीमार क्यों पड़ रहा है। साथ ही कोरोना का टीकाकरण लेना उचित है या नहीं
मुखिया का बार बालाओं के साथ डांस पर एसडीओ ने दिया जांच का आदेश। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रात आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का उलंघन करते एक मुखिया जी का बार बालाओं के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। इसको लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। लोगो ने बताया कि कोरोना को लेकर इस तरह के कार्यक्रम पर रोक है फिर कार्यक्रम कैसे हुआ। बताया गया है की गांव में हुई एक शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कई बार बाला युवती को डांस के लिए बुलाया गया था। जिस डांस में अन्य लोगो के साथ मुखिया जी ने भी बार बालाओं के साथ जी भरकर जमकर डांस का मजा लिया। जिसका वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना है। इधर मुखिया ने बताया कि साथी की शादी था। जिस प्रोग्राम में जबरदस्ती लोगो ने डांस करवा दिया। एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का उलंघन हुआ है। मामले की जांच के लिए पुलिस को आदेश दिया गया है।
स्थानीय आर० बी० कॉलेज में उच्चवर्गीय लिपिक के रूप में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मचारी सपना कुमारी को कॉलेज के प्रभारी प्रधान सहायक का पदभार दिया गया है। उन्हें यह पदभार निवर्तमान प्रधान सहायक मृत्युंजय कुमार के मधुबनी जिले के दोनवरीहाट, खुटौना स्थित सी० एम० जे० कॉलेज विरमित किये जाने के कारण हुए रिक्त स्थान के लिए दिया गया है। पदभार से संबंधित पत्र सौंपते हुए प्रधानाचार्य डॉ० दिलीप कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती सपना अगले आदेश तक प्रभारी प्रधान सहायक के रूप में कॉलेज में कार्य करेंगी। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० महेश चंद्र चौरसिया, प्रो० संजय झा, डॉ० विमल कुमार, डॉ० दीपनारायण कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मी प्रभात रंजन सहित अन्य सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिया। बताते चलें कि एक अन्य कॉलेज कर्मी कामिनी कुमारी सिन्हा को भी वोमेन्स कॉलेज समस्तीपुर विरमित किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*जुलूस निकालकर किसानों ने कृषि समन्वयक का फूंका पूतला * जलमग्न खेतों के बाबजूद अतिवृष्टि से फसल क्षति शून्य का रिपोर्ट भेजने वाले कृषि समन्वयक को बर्खास्त करो- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह * घर बैठे रिपोर्ट भेजने से हजारों किसान फसल क्षति मुआवजा से हुए बंचित, तेज होगा आंदोलन- सुरेन्द्र ताजपुर, 12 अगस्त '21 करीब तीन महीने से वर्षा से जलमग्न समस्तीपुर के ताजपुर प्रखण्ड के खेतों में किसानों के लहलहाती सब्जी मसलन नेनुआ, परवल, करैला, कद्दू, टमाटर, बैगन, झिगनी, मूली, खीरा, मिर्ची, घुरमा, गोवी समेत केला, मक्के आदि की फसल पूरी तरह जगजाहिर तौर पर बर्बाद हो गया. बाबजूद इसके 9 अगस्त को बैठक कर कृषि समन्वयकों ने अतिवृष्टि से फसल क्षति का शून्य रिपोर्ट बनाकर जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजे जाने से किसानों को फसल क्षति के मुआवजा मिलने के रास्ते बंद होने से गुस्साए बड़ी संख्या में किसानों ने वृहस्पतिवार को मोतीपुर खैनी गोदाम से विरोध मार्च निकाला. इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा से संबंधित किसनों ने अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लिए जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए बाजार क्षेत्र के गांधी चौक पहुंचा जहाँ जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. प्रभात रंजन गुप्ता, जीतेंद्र सहनी, कुशेश्वर शर्मा, संजीव राय, अमर कुमार सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, बासुदेव राय, दिनेश सिंह, ललन दास, श्याम दास, मोतीलाल सिंह, जयदेव सिंह, मकसुदन सिंह, महावीर सिंह, उपेंद्र शर्मा, मंजीत कुमार, बिन्देश्वर राय, धनिक लाल मंडल, विश्वजीत कुमार, चंदन कुमार, दिनेश राय, मुकेश राय, लालू राय, रामसकल राय, देवन दास, आदि ने सभा को संबोधित किया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि करीब संपूर्ण ताजपुर प्रखण्ड के खेतों में वर्षा जल भरा हुआ है. रह सर्वविदित है. भाकपा माले ने सीओ, बीडीओ, नप पदाधिकारी को खेतों से जलनिकासी के लिए पत्र भी दे चुकी है. बाबजूद इसके खेतों का निरिक्षण कर रिपोर्ट बनाने के बजाय कृषि समन्वयक घर बैठे ही अतिवृष्टि से फसल क्षति का रिपोर्ट शून्य बनाकर सरकार को भेज दिया. किसान नेता ने कहा कि यह अन्नदाता के खिलाफ अन्याय है और किसान महासभा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने मांग किया कि कृषि पदाधिकारी जल्द अपने नेतृत्व में कृषि समन्वयकों का बैठक बुलाकर रिपोर्ट को सुधार कर पुनः सरकार को भेजें ताकि किसनों को फसल क्षति मुआवजा मिल सके अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. मौके पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों की योजना में भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे. पशुपालकों के बजाय गैर पशुपालकों को फर्जी रूप से पशुशेड देकर प्रखण्ड में करोड़ों- करोड़ रूपये की लूट जारी है. थाना के समक्ष बने 35 लाख के नाले से एक बूंद भी जलनिकासी नहीं हुआ. यह प्रखण्ड में भ्रष्टाचार की चरम सीमा को दर्शाता है. माले नेता ने किसानों समेत अन्य दलों एवं संगठनों से आगे आकर भ्रष्टाचार समेत किसानों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की अपील की है. अंत में गुस्साए किसानों ने कृषि समन्वयक का पूतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)एवम यूनिसेफ के सहयोग से सकरा प्रखण्ड के मिश्रौलिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रौलिया के प्रांगण में बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर "फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं"का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार पंचायते डिहुली इशहाक,मुरा हरलोचनपुर,दुबहा बुजुर्ग,मिश्रौलिया,पंचायत के जनप्रतिनिधि,जीविका दीदी,आशा कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका,युवा साथी,इंटरनेट साथी एवम अन्य ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलाकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल साठ(६०) लोगो ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन कंसल्टेंट मो.मेराज ने किया।इस कार्यक्रम में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)के कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर कुमार सिंह जी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।जिसमे बाढ़ पूर्व ऊंचे स्थान का चयन करना,पशुओं के चारा का प्रबन्ध,खाद्य पदार्थों का व्यवस्था,आपदा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था,बाढ़ जैसे हालात में घरेलू उपचार के माध्यम से बाहर निकलने कि समुचित उपाय हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही बाढ़ जैसे आपदा में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु उपचार पर भी प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही स्वयं व सामुदायिक स्तर पर शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने हेतु सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।साथ ही बाढ़ पूर्व उक्त तैयारियों को सामुदायिक स्तर पर विशेष रूप से ध्यान देकर करवाने को लेकर सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर से प्रेरित व जागरूक किया गया।वही उपस्थित कंसलटेंट सुजीत जी एवम सीएफ चंद्रमणि कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका,एवम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)से रणवीर कुमार सिंह,मो.मेराज,सुजीत जी,चंद्रमणि कुमार,प्रभात कुमार,सुरक्षा प्रहरी एवम अन्य लोग मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया स्व शशिनाथ झा जी के पीड़ित परिवार से आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सवर्ण प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता वरुणेश विजय जी, राजीव चौधरी एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू जी, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच से राजकमल ठाकुर और युवा समाजसेवी शिवम् सौरभ और सानु सिंह ने मुलाकात की।पीड़ित परिवार के न्याय के लिए हर संभव सहयोग और आंदोलन की बात कही गई। ज्ञातव्य हो कि 3 दिन पहले अपराधियों ने उप मुखिया सह मुखिया पति शशि नाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सरायरंजन प्रखंड के बरबट्टा पंचायत पंचायत के गिट्टी बालू व्यवसायी राजेश कुमार सिंह उर्फ राजु के पीड़ित परिवार से आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सवर्ण प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता वरुणेश विजय जी, राजीव चौधरी एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू जी, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच से राजकमल ठाकुर और युवा समाजसेवी शिवम् सौरभ और सानु सिंह ने मुलाकात की। पीड़ित परिवार के न्याय के लिए हर संभव सहयोग और आंदोलन की बात कही गई। ज्ञातव्य हो कि कल अपराधियों ने उक्त व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थीl
हथौड़ी थाना प्रभारी ने 2 दिनों के अंदर 7 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। गस्ती के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को मथुरापुर से किया गया गिरफ्तार । शिवाजी नगर हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधुरापुर से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक राणा कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष पिता राम बाबू सिंह मुकेश पासवान उम्र 35 वर्ष पिता विजुअल पासवान एवं राहुल कुमार उम्र 28 वर्ष पिता अगिनदेव पासवान को पुलिस ने मधुरापुर से किया गिरफ्तार ।इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया की। शराब के मामले में नहीं पड़ते जाएगी शराब कारोबारी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवाजी नगर प्रखंड के हथौरी थाना परिसर में विभिन्न कांड संख्या 40 /21 कांड संख्या 79/21 कांड संख्या 91/21 कांड संख्या 78/21 और कांड संख्या 12 /21 मैं जप्त 172 लीटर शराब को किया गया विन्सट मौके पर अंचलाधिकारी रामदत्त पासवान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह श्याम बिहारी चौधरी सोहन सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे
