ताजपुर: ब्रैनसॉफ्ट कंप्यूटर स्थित ताजपुर पब्लिक लाइब्रेरी में द एलिट सोसाइटी के सदस्यों ने पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री एस आर रंगनाथन के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला पुस्तकालय दिवस मनाया गया । सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र में पुस्तकालय की आवश्यकता और छात्रों में पुस्तक के प्रति प्रेम की आवश्यकता पर बल दिया । बिहार सरकार से शिक्षा बजट का 5 प्रतिशत पुस्तकालयों पर खर्च करने का आग्रह किया गया और ताजपुर के जनता मैदान में पूर्व के समय मे स्थित कर्पुरी लाइब्रेरी को पुनर्जीवित करने और आमजन को सुपुर्द करने का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नगर परिषद कार्यालय पदाधिकारी को सोसाइटी के 10 सदस्यीय टीम ने दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
