सरायरंजन प्रखंड के बरबट्टा पंचायत पंचायत के गिट्टी बालू व्यवसायी राजेश कुमार सिंह उर्फ राजु के पीड़ित परिवार से आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सवर्ण प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता वरुणेश विजय जी, राजीव चौधरी एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू जी, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच से राजकमल ठाकुर और युवा समाजसेवी शिवम् सौरभ और सानु सिंह ने मुलाकात की। पीड़ित परिवार के न्याय के लिए हर संभव सहयोग और आंदोलन की बात कही गई। ज्ञातव्य हो कि कल अपराधियों ने उक्त व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थीl