समस्तीपुर में 10वी में काम अंक मिलने पर छात्रों ने स्कूल के खिलाफह जमकर किया हंगामा. -------------------- समस्तीपुर में दसवीं में खराब नंबर देने पर छात्रों एवं उनके परिजनों ने काफी नाराजगी जताई जिसके बाद उन्होंने अपने स्कूल के आगे सड़क को जाम कर आगजनी की एवं अपनी मांगों को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्तिथ पब्लिक सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने स्कूल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। छात्रों का आरोप है कि दसवीं की परीक्षा नहीं होने के कारण अच्छे अंक के लिए सभी छात्रों से अवैध रूप से पैसे की मांग की गई। छात्रों से कहा गया कि जिन छात्रों को अच्छा नंबर चाहिए उन्हें कुछ पैसे देने होंगे। वहीं जिन छात्रों ने पैसे की डिमांड को पूरा किया उन्हें काफी अच्छे प्रतिशत के साथ पास किया गया और जिन छात्रों ने पैसा नहीं दिया, उन्हें काफी कम नंबर दिए गए। जिसके बाद छात्रों एवं परिजनों ने स्कूल के आगे आगजनी कर एवं एनएच 103 को घंटे तक जाम कर रखा एवं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हलाकि सड़क जाम करने से भी छात्रों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद छात्रों ने कहा हैं की जल्द वे लोग फिर से दोबारा सड़क जाम करेंगे।