1. आज दिनांक 21.12.2021 को समस्तीपुर के पटेल मैदान में चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 2. जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के रजिस्ट्रेशन एवं स्क्रूटनी का कार्य ससमय पूर्ण किया गया है। 3. प्रतियोगिता में 120 विद्यालयों से लगभग 2500 बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु पंजीकरण कराया है। 4.एथेलेटिक्स,कबड्डी,क्रिकेट,खो-खो, फुटबॉल,बैडमिंटन,रग्बी, बॉलीबॉल आदि खेल का आयोजन किया जाएगा। 5. उद्घाटन समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। 6. जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से विधि व्यवस्था,प्राथमिक चिकित्सा,यातायात हेतु संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्था की गई है। 7. एथलेटिक्स में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला के टीम के लिए उनके आयु वर्ग में किया जाएगा। इस शुभारंभ कार्यक्रम में अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, जिला खेल पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं संबंधित पदाधिकारी व कर्मी गण उपस्थित थे। धन्यवाद।
Transcript Unavailable.
प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड प्रमुख का 31 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया की 24 पंचायत समिति सदस्य प्रमुख का चुनाव करेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों को इसकी सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। बीडीओ ने बताया की पंचायत समिति भवन में होने वाले प्रमुख के चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे एवं जिला स्तर के अधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड क्षेत्र में हुए पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 27 दिसंबर से होगा ।तीन दिनों तक विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी ।इस बाबत जानकारी देते हुए बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया की चकपहार ,सोंगर, निकसपुर ,मोरवा उत्तरी, मोरवा दक्षिणी और चकसिकंदर पंचायत के प्रतिनिधियों का 27 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय के स्वच्छता कार्यालय एवं ई किसान भवन में शपथ दिलाई जाएगी। वही हरपुर भिंडी, गुनाई बसही, सारंगपुर पूर्वी ,सारंगपुर पश्चिमी, लडुआ और बनवीरा पंचायत के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 28 दिसंबर को कराया जाएगा। 29 दिसंबर को इंद्र बारा बाजीतपुर करनैल, ररियाही, केशोनारायणपुर ,मरिचा और धरमपुर बांदे के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सभी कार्यक्रम प्रखंड के स्वच्छता कार्यालय एवं ई किसान भवन में संपन्न कराया जाएगा। बीडीओ ने बताया की इन्हीं तिथियों को संबंधित पंचायत के उप मुखिया एवं उपसरपंच के चुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी। इसकी जानकारी सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दी जा रही है एवं इस कार्यक्रम के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगदीश प्रसाद सिन्हा को जिम्मेवारी सौंपी गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर पंचायत के चकभेली गांव से एक दहेज हत्या के आरोपी तथा सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में भूमि विवाद की मारपीट के आरोपी को हलई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दहेज हत्या मामले में चक बेरी के आरोपी की पहचान सज्जन कुमार के रूप में की गई है। दहेज हत्या के खिलाफ मार्च महीने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव एवं ब्रह्म देव तुरी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के आरोपी की पहचान चक्रवर्ती कुमार झा के रूप में की गई है। ओपी अध्यक्ष के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने आशा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। एक बेटी अगर शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है जिससे कि समाज का विकास होगा। समाज के विकास होने से हमारे राज्य का भी विकास होगा। राज्य विकास होने से पूरे देश का नाम रोशन होगा। इसलिए अपने देश के सर्वांगीण विकास करने के लिए सबसे पहले हमें अपनी बेटी को पढ़ाना होगा। इसीलिए बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोरवा निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में मरीजों को आहार एवं पथ्य की सुविधा नहीं प्राप्त हो रही है। फलस्वरूप विवश होकर मरीजों को बाहर बाजार से गुणवत्ता हीन तथा स्वास्थ्य के लिए अहित कर भोजन मंगा कर आहार एवं पथ्य लेना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरिशंकर प्रसाद बतलाते हैं कि प्रशासन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा के लिए निर्धारित आउटसोर्सिंग एजेंसी विकास समिति कुबौली राम की है, जिसके द्वारा आहार एवं पथ्य की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद एजेंसी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रही है। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में चहारदीवारी नहीं होने के कारण शाम ढलते ही अपराधियों का जमावड़ा हो जाता है। जिसके कारण महिला मरीजों सहित महिला स्वास्थ्य कर्मियों की जान सदा सांसत में फंसी रहती है। स्थानीय समाजसेवी शिवनंदन शर्मा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा की अनियमितता को अति शीघ्र दूर कर, यहां के गरीब मरीजों को आहार एवं पथ्य की आपूर्ति कराने एवं , स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी निर्माण कराते हुए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराकर गरीब ग्रामीण मरीजों को त्राण दिलाने की गुहार लगाई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर आभरब्रीज बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर समस्तीपुर रेलवे विकास एवं विस्तार मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा डीआरएम के समक्ष धरना दिया दिया गया.कर्पूरीग्राम-ताजपुर- पातेपुर- महुआ- भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन योजना शुरू करने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण शुरू करने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, समस्तीपुर से नई ट्रेन का परिचालन करने, मालगोदाम चौक से जीतवारपुर रेलवे कालनी तक सड़क एवं नाला बनाने समेत रेलवे से जुड़े तमाम जर्जर सड़क एवं नाला बनाने, रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर आयोजित धरना में धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की. सभा का संचालन शशिभूषण शर्मा ने किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत युवा शक्ति क्लब के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के राजकीय कृष्णदेव+2 उच्च विद्यालय मालीनगर प्रांगन में स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम 2021-2022 कार्यक्रम और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। वहीं मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में 70 युवा युवती ने भाग लिया जिसमे से टॉप 5 जो प्रथम स्थान नूतन कुमारी,द्वितीय मजीद हुसैन,तृतीय रानी कुमारी,चतुर्थ नेहा कुमारी,पांचवा प्रिंस कुमार को प्रमाण पत्र,मेडल तथा पुरस्कर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष राजकुमार एवं नेतृत्व एकता युवा मंडल के अध्यक्ष आयुष कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो एजाज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार,जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ,युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार,शिक्षक दिलीप कुमार हिंदुस्तान संवाददाता चकमेहसी के पत्रकार अजय कुमार बबलू, राजीव रंजन उपस्थित हुए।अतिथि के रुप में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पु कुमार अमित कुमार मौजूद थे।मौके पर युवा शक्ति क्लब के सचिव कुंदन शर्मा, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, एकता युवा मंडल के सलाहकार प्रदीप कुमार,नवीन कुमार रजक,जय प्रकाश कुमार,अनुष राज, सूर्य राजेश साहनी ,संतोष साहनी दीपक शर्मा, मो० यासीन , सहदेव, रोशन,राजा,दीपक आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत स्काउट गाइड समस्तीपुर के शाखा द्वारा पांच दिवसीय प्रथम सोपान का आयोजन राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना, विद्यापति नगर में किया गया। इस पांच दिवसीय प्रथम सोपान के आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर देश भक्ति, साहसी, गुणवत्ता का प्रशिक्षण लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश कुमार झा ने बच्चों को देश की रक्षा करने और मातृभूमि को साहस बनाने की जानकारी दी। शिविर के संचालन संजय कुमार और विनोद चौहान के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यापति कार्यी सर, रामबालक राम, मनोज कुमार, समीर आनंद, राज कुमार महतो, मिथिलेश कुमार, पूर्व स्काउट गाइड छात्र अमन कुमार एवं अभय कुमार इत्यादि विद्यालय परिवार उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
