जी एम आर डी कॉलेज मोहनपुर के विद्यार्थियों ने कराटे प्रतियोगिता में कायम की मिसाल फोटो-कराटे प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रोफेसर जी.एम.आर.डी.कॉलेज मोहनपुर (समस्तीपुर) के छात्र बबलू कुमार,विकास कुमार राम एवं अमरदीप कुमार, छात्रा कुमारी अनामिका पंडित,कुमारी अपर्णा पंडित एवं करुणा देव ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,कमेश्वरनगर, दरभंगा द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2020-21हेतु कुंवर सिंह महाविद्यालय लहेरियासराय,दरभंगा में भाग लिया। ज्ञातव्य हो कि दिनांक-18 एवं 19 दिसंबर 2021 को इस प्रतियोगिता में 22 महाविद्यालयों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता के चयनकर्ताओं द्वारा दिए गए परिणाम में इस महाविद्यालय के प्रतिभागियों को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर तीन गोल्ड एवं चार ब्राऊंज मेडल प्राप्त किया। बबलू कुमार-01 गोल्ड व 01 ब्राउन्ज; कुमारी अनामिका पण्डित-01 गोल्ड; अमरदीप कुमार-01 गोल्ड व 01 ब्राउन्ज ; कुमारी अपर्णा पंडित-01 ब्राउन्ज एवं विकास कुमार राम-01 ब्राउन्ज से पुरस्कृत किया गया। इस सफलता के लिए प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) रमेश यादव, प्रो. रामागर प्रसाद, डॉ. संतोष कुमार,डॉ.लक्ष्मण यादव, प्रो दिनेश प्रसाद, डॉ सर्यप्रताप, डॉ संजीत लाल, डॉ उदय कुमार, डॉ अनिल कुमार कर्न, डॉ अफ़शा बानो, डॉ प्रयुत्तमा, प्रो स्वाति राय, श्री रत्नेश कुमार, रामदयाल राय, मंजू देवी,राजेश नंदन, वीरेंद्र कुमार यादव, चंदन,विश्वजीत, मनीष,राघवेन्द्र, संजय, ब्रजेश, पिंटू, अजय, मोहन, रणधीर, राहुल इत्यादि ने बधाई व शुभकानाएं दीं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुंजन मिश्रा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा ब्राह्मणों के ऊपर अभद्र टिप्पणी एवं हिन्दू समाज सहित भगवान राम, सत्यनारायण भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में सोमवार को रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में एक मानहानि का केस दर्ज करवाया गया। इस बाबत गुंजन मिश्रा ने कहा कि मांझी जैसे लोगों के द्वारा ये बोलना राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। मांझी को इसी बिहार एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी मतदान कर बनाया। शायद मांझी को पता नही है कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में लड़ने वाले 90 प्रतिशत लोग चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, पंडित मदनमोहन मालवीय, लालालजप राय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे हजारों लोग जो ब्राह्मण ही थे। जब मन आये तभी ब्राह्मणों को गाली दे दिया। इससे हम ब्राह्मण ही नही बल्कि हिन्दू समाज को अपमानित करने का काम किया है। हमने कानून का सहारा लिया है।

रोसड़ा को जिला बनाने को लेकर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल के रोसड़ा शहर के हृदय स्थली महावीर चौक पर सोमवार को युवाओं के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। युवाओं का नेतृत्व कर रहे विश्व बारूद ने बताया कि बाल्मीकिनगर को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित होने वाला सूचनाओं को सुनकर रोसड़ा के युवाओं ने जमकर नारेबाजी की विधायक के खिलाफ उदासीन रवैया को देखकर जमकर नारेबाजी किया। युवाओं ने बताया कि वर्ष 1994 से आज तक जिला का मांग लंबित रहा है। रोसड़ा को जिला बनाने के लिए सभी सुविधाएं होने के बाद किसी भी प्रतिनिधि ने केवल वोट मांगने का काम किया, यहां के जनता को ठगते का काम किया है। जिला बनाने का आश्वासन देकर आज तक लोगों को ठगते रहे रोसड़ा वासियों व स्थानीय युवाओं ने कहा कि जिला नहीं बना तो किसी भी प्रतिनिधि को रोसड़ा में प्रवेश करने से वंचित कर दिया जाएगा। मौके पर समर सिंह, आयुष पूर्वे, करण चौहान, हितेश कुमार, आरपी ठाकुर, करण प्रकाश चौहान, रवि सिंहएवं रोशन ठाकुर आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रासपुर पतसिया पश्चिम के नवनिर्वाचित मुखिया को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतसिया पश्चिमके नवनिर्वाचित मुखिया प्रिंस सिंह को पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एज्या यादव ने चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व विधायक ने नवनिर्वाचित मुखिया को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा को पहुंचाने की सलाह दी। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद आहिया उर्फ बरसाती, राजेश कुमार, चंदन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

आज दिनांक 19 दिसम्बर, 2021 को क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू, अमेरिका के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर मोबाइल पुस्तकालय सह अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री नें कहा कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र का यह प्रयास ग्रामीण परिवेश में बच्चों, किशोरों और युवाओं में पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देगा तथा इससे गाँव-देहात में पुस्तकालय के प्रति लगाव स्वाभाविक रूप से विकसित होगा। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया नें माननीय शिक्षा मंत्री का अभिनंदन करते हुए शिक्षा और बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए संस्था और क्राई, अमेरिका का संयुक्त पहल बेहतर परिणाम देगा। संचालन करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के परियोजना सह समन्वयक रविन्द्र पासवान नें कहा कि आज जब युवा पीढ़ी मोबाइल संस्कृति के बढ़ते प्रभाव की वजह से पुस्तक और पुस्तकालय से कोसों दूर हुआ जा रहा है, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के सहयोग और मार्गदर्शन में हम सुदूर ग्रामीण इलाके में कोविद के बाद पढ़ने और पढ़ाने का माहौल कायम कर पाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर रामप्रित चौरसिया, रामाश्रय प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद चौरसिया, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, बलराम चौरसिया, कुमार राजीव, संजय कुमार चौरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, अर्चना कुमारी, क्राई, कोलकाता की कंसल्टेंट काजल राज, वीभा कुमारी, अंजू कुमारी, शिक्षक दिनेश कुमार चौरसिया, उमेश कुमार साहनी, रूपेश कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, जवाहर कुमार महतो आदि नें संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन रामलखन पंडित नें किया।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना टेस्टिंग,टीकाकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश।--------प्रतिदिन कम से कम 9000 टेस्टिंग करने का दिया निर्देश सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में कोरोना टेस्टिंग,टीकाकरण एवम कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण एवम संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं तैयारी को लेकर व्यापक समीक्षा की गई । जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोरोना जांच की संख्या बढ़ाएं एवं प्रतिदिन कम से कम 9000 टेस्टिंग करें। उन्होंने टीकाकरण में भी तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि द्वितीय डोज़ ससमय लोग ले इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करें,एवं टीकाकरण में हर हाल भी तेजी लाएं ।उन्होंने देश में ओमीक्रोन के बढ़ते मामले एवं संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट, बेड की उपलब्धता, दवा की उपलब्धता, आदि का एक बार पुनः आकलन कर लें और इस संबंध में सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें ताकि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति का सामना करने के लिए हम तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर पैनिक होने की जरूरत नही है,परंतु हमे हर हाल में सावधान रहना ही होगा।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में नीति आयोग के सूचकांक को भी विस्तृत समीक्षा किया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड अनुकूल व्यवहारों के पालन को लेकर भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने उपस्थित एमवाईसी एवम बीएचएम से प्रखंडवार तैयारियों का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।इसे सख्ती से लागू कराने की जिम्मेवारी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गयी। लेकिन जिनपर शराबबंदी लागू कराने की जिम्मेवारी है वही शराब के नशे में धूत मिले। समस्तीपुर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बड़ी कार्रवाई की है।उन्होंने देर रात निरीक्षण के क्रम में विभूतिपुर के एक दरोगा को उसके निजी आवास से अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में 4 मामलों की सुनवाई अंचलाधिकारी के द्वारा की गई इस आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 4 मामलों में 2 मामलों का निपटारा पक्ष एवं विपक्ष के आपसी सहमति के आधार पर एवं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कर दिया गया शेष बचे हुए मामले को साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु अगली तारीख दी गई। मौके पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, पुलिसकर्मी सुरेश पटेल सुरेंद्र राम आदि लोग मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

राजकीय मध्य विद्यालय मोरसंड में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम रविन्द्र कुमार और नेतृत्व कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो. एजाज ने किया।कार्यक्रम को नेहरू युवा केंद्र पूसा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार, विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी,शिक्षक सूर्य प्रकाश और डाइट पूसा के प्रशिक्षु अविनाश कुमार,मनीष कुमार और अन्य लोगो ने संबंधित कर स्वच्छता के बारे में बताया।शिक्षक सूर्य प्रकाश ने कचड़ा प्रबंधन और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो ने साबुन बैंक में साबुन दान किया और पौधारोपण के साथ स्वच्छता की भी शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका विजया चौधरी, नीलम कुमारी, मंजू कुमारी, कुमारी सुधा, प्रतिभा कुमारी, नीता कुमारी, अर्चना कुमारी, शशि कला कुमारी टोला सेवक उमेश चौधरी आदि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

फैशन डिजाइनर ई० भास्कर आनंद (40) की असामयिक निधन पर छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया.शनिवार को आइसा के कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले कार्यालय पर ईकट्ठा होकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया. आइसा के सुनील कुमार, लोकेश राज, द्रख्शा जबीं, मनीषा कुमारी, प्रिति कुमारी, दीपक यदुवंशी, राजू झा, रौशन कुमार, रविरंजन कुमार, भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, माले नेता सुरेंद्र सिंह, विदित हो कि शहर के जाने- माने एमडी डा० जयशंकर झा के पुत्र भास्कर आनंद उर्फ गोल्डी बाबू बेंगलुरु में फैशन डिजाइनर थे. वे समस्तीपुर के विवेक-विहार मुहल्ला स्थित आवास पर छुट्टी में आये हुए थे. यहाँ उनकी तवियत खराब हुई. पहले समस्तीपुर के कमला इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. फिर बेहतर ईलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान शुक्रवार को वे अंतिम सांस लिए. मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. इनके आवास पर मृतक को श्रद्धांजलि एवं परिजन को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा. शुक्रवार की देर शाम शहर के गंडक किनारे स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया. उनके पुत्र अमरत्न ने मुखाग्नि दी.पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।