भाकपा-माले द्वारा दिवंगत महासचिव कॉ० विनोद मिश्र की 23वीं वरसी को शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के बाद का० वीएम के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.मौके पर आयोजित सभा की जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कॉ० विनोद मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में भूमिगत जीवन व नक्सलबाड़ी आंदोलन काल से संसदीय काल तक हमेशा गरीब-मजदूर-दलित-किसान व अन्य कमजोर वर्गों के हक-अधिकार व मान-सम्मान को लेकर आंदोलन खड़ा किये. इसलिए वे आज सर्वहारा के नायक के रूप में जाने जाते है़ं.उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार के द्वारा किसान-मजदूरों पर किए जा रहे दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में आजादी के बाद मजदूरों व किसानों के आंदोलनों का मजबूती सेज्ञउभार हुआ है. यह उभरता हुआ आंदोलन मोदी सरकार की पतन होने की शंखनाद है. किसानों तथा मजदूरों के आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और इस आंदोलन के मजबूत रास्ता पार्टी के नेतृत्व में देश में अख्तियार करेगी. माले नेता ने किसानों के आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताते हुए फासीवाद के खिलाफ संघर्ष तेज करने कि आह्वान किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
-मोहिउद्दीन नगर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनांतर्गत चलाए जा रहे नल जल योजना मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है एवं इस योजना में पूरे प्रखंड में व्यापक धांधली व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के किसी भी पंचायत में नल जल योजना अभी तक सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा है जबकि तथाकथित सुशासन बाबू की सरकार के द्वारा इस संदर्भ में कितने बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं कि जिस पंचायत में नल जल योजना का काम अधूरा होगा वहां का पंचायत प्रतिनिधि पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद सात निश्चय योजना मद से अफसरों के मिलीभगत से संपूर्ण राशि की निकासी के बावजूद प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में नल जल योजना का कार्य अभी तक अधूरा है एवं जहां पूरा भी हो चुका है वहां भी सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा है कहीं बोरिंग करके छोड़ दिया गया है, कहीं बोरिंग और पाइप है तो टोटी नहीं लगा हुआ है और कहीं टोटी लगा हुआ है तो पानी नहीं निकल रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सांवरिया तोहरे प्यार में भोजपुरी फ़िल्म का सूटिंग समस्तीपुर में चल रहा है जानिए
जिले के विभूतिपुर प्रखंड के महथी उत्तर पंचायत के हल्का कर्मचारी अरुण झा के द्वारा दाखिल खारिज के नाम पर नाजायज उगाही की शिकायत मिलते ही विधायक अजय कुमार ने पदाधिकारी एवं अंचल के सभी हल्का कर्मचारियों के साथ बैठक किया। जिसमें नाजायज उगाही की शिकायत पर कड़ी फटकार लगाई एवं हिदायत देते हुए कहा कि शिकायत मिली है, सीधी करवाई होगी।बताया जाता है कि महथी उत्तर पंचायत निवासी योगेंद्र साह ने विगत 4 माह पहले दाखिल खारिज के लिए 3 दस्तावेज दिया था। जिसके संबंध में सभी कागजात दिया गया था। लेकिन 4 महीने से टहलाया जा रहा था। इसी बीच में हल्का कर्मचारी अरुण झा के द्वारा दाखिल खारिज करने के नाम पर 18 हजार रुपए की मांग की गई थी। उन्होंने इसकी सूचना लिखित रुप से स्थानीय विधायक अजय कुमार को देकर न्याय की गुहार लगायी थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नव दंपति ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत मधु टोल गांव में शादी के उपरांत वर सुजीत एवं वधु नूतन ने वृक्षारोपण किया, उन्होंने बताएं हम यह संकल्प लेते हैं जो वृक्ष को बचाएंगे तब ही मेरा जीवन और यह संसार के सभी प्राणी जीवित रह सकते हैं इसलिए हमने शादी के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर रहे हैं । इस अवसर पर बाराती एवं ग्रामीण इस कार्य के लिए वर वधु को सराहना की ।
मोहिउद्दीन नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आईटीआई कॉलेज मोड़दीवा में मुखिया पद के प्रत्याशियों एवं पंचायत समिति पद के प्रत्याशियों ने मतगणना में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश को ज्ञापन देते हुए कहां है कि निर्वाचन स्थल आईटीआई कॉलेज मोड़ दीवा में गणन पदाधिकारी आरो एवं ए आर ओ के द्वारा गणना कार्य में व्यापक रूप से धांधली करते हुए उक्त पदों के प्रत्याशियों को * कक्ष से बाहर रखते हुए मतों की गणना की गई एवं हारे हुए प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया ।मौके पर मौजूद लोगों ने निष्पक्ष रुप से सीसीटीवी फुटेज सहित पुनः मतगणना कराने हेतु अपना आवेदन अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम सहित जिला पदाधिकारी समस्तीपुर को दी है। धरना एवं प्रदर्शन में मूलचंद पासवान ,वीर चंद्र राय, राजेश कुमार चंदन राय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए जीविका दीदियों ने निकाला कैंडल मार्च फोटो-कैंडल मार्च करती हुई जीविका दीदी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर जिले में शराब पीने के वजह से होने वाली मौत, शराब के वजह से आम आदमी के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं क्षेत्र में आए दिन प्रशासन के द्वारा शराब की बरामदगी के मद्देनजर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के जीविका दीदियों ने गुरुवार की शाम को लोगों में शराब न पीने हेतु जागरूकता फैलाने को लेकर मदूदाबाद में जलती हुई कैंडल हाथों में लेकर बैनर पोस्टर के साथ कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान जीविका दीदियों ने नारे लगाते हुए शराब से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए शराब न पीने की अपील की। कैंडल मार्च में जीविका दीदियों के बीपीएम मीनाक्षी कुमारी, राखी कुमारी, निर्मला कुमारी के साथ दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया।
आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति एवं crysta IVF के सहयोग से मुफ्त जाच शिविर का आयोजन किया गया l इस जाच शिविर का आयोजन RedCliff life Diagnostic के साथ मिल कर किया जा कैसी रहा है l यह जाच शिविर कैंब्रिज कन्वर्ट स्कूल जुहू मैं आयोजित किया गया l आशा की किरण की अध्यक्षा रितिका अमित कुमार का मुख्य मकसद है कि गरीब तबके के लोगों को जाच मैं मदत मिले, वही Crysta IVF पूरे भारत मैं महिला उत्थान के लिय कार्य कर रही है और कानपुर मैं आशा की किरण के साथ मिल कर महिला उत्थान के लिया काम करेगी l कार्यक्रम मैं 150 से ऊपर जरूर मंद लोगों का निशुल्क जाच RedCliff के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप मैं MLA सुरेंद्र मेहठानी जी, जुहू थाना प्रभारी संतोष अर्य एव किदवई नगर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार और शशि बाला जी ने अपनी उपस्थित दी l उनलोगों ने कार्यक्रम को बहुत सरहाया, भविष्य मैं आशा की किरण एव crysta IVF मिल कर ऐसे की कानपुर मैं काम करे l वही कैंब्रिज स्कूल के प्राचार्य सोमया शुक्ल जी ने ऐसा कार्यक्रम स्कूल मैं करते रहने के लिया कहा और सभी का आभार व्यक्त किया l Crysta IVF दिल्ली से आए हुए सामाजिक कार्य के समवाहक चंदन मिश्रा ने रितिका जी का आभार व्यक्त किया और भविष्य मैं आशा की किरण के साथ मिल कर कानपुर मैं और सामाजिक काम करने के लिय प्रेरित किया l इस कार्य का सारा श्रेय बिहार केएन जी ओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलु जी को जाता है जिन्होंने इस कार्य के बारे में जानकारी प्रदान किया|
समस्तीपुर निबंधन कार्यालय में छापेमारी
