थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवारी पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित पासवान टोल में बुधवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है। ग्रामीणों ने पहले तो चोर-चोर का हल्ला किया। इसके बाद एक अधेड़ को अपने गिरफ्त में लेकर रस्सी से एक पेड़ में उसका हाथ-पांव बांध दिया। इसके उपरांत निर्ममतापूर्वक लाठी, डंडा, रॉड मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतक बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा गांव निवासी स्व. रतन पासवान का पुत्र महेन्द्र पासवान (45) बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ बुधवार की संध्या बाइक से अपने घर से कुछ मित्रों से मुलाकात करने निकला था। इस क्रम में वह अपने मित्रों के साथ विभूतिपुर के सीमावर्ती सोहिलवारा चौक पर नाश्ता-पानी किया। उसका मित्र उसे छोड़कर वहां से चला गया। देर रात हो जाने के कारण अधेड़ घर जाने का मूल रास्ता भटक कर पैदल हीं पुरवारी पुरुषोत्तमपुर गांव चला गया। जहां कुछ लोगों ने उसे चोर समझ कर हल्ला किया। जिससे डरकर अधेड़ एक घर में छिपने का प्रयास किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले के रोसडा़ घाट रेल स्टेशन पर यात्री सुविधा समेत अन्य मामलों की जांच में पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व यात्री सुविधा को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वहीं रोसडा़ भाजपा मंडल के सदस्यों ने विभिन्न मांग को लेकर जांच में पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य को भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित करते हुए ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार रोसडा़ घाट रेलवे स्टेशन से सोमवार के दिन न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर और रविवार के दिन उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी बुधवार के दिन न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर शनिवार के दिन अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेनों का ठहराव रोसड़ा स्टेशन पर हो इसके साथ इस लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाए रोसडा़ अनुमंडल का क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का भी ठहराब हो ताकि क्षेत्र के लोगों को रेलवे सुविधा मिल सके इसके लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन। मौके पर कैलाश महतो, परशुराम महतो, रामाकांत पाठक, सुनील कुमार राय, अजय यादव समेत सभी रेलवे बोर्ड के सदस्यगण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लाखों खर्च कर मुखिया बनने वाले लोगों को धक्का लगा है। पंचायत के कल्याणकारी योजनाओं में कार्य एजेंसी को चेक देने से पूर्व हिस्सेदारी को लेकर चर्चा में रहने वाले मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधि अब योजनाओं से संबंधित चेक काट नहीं पाएंगे। ग्राम पंचायत की सभी योजनाओं के खर्च का भुगतान अब ऑनलाइन होगा। पंचायत के खाते में राशि सीधे संबंधित व्यक्ति व कार्य एजेंसी के खाते में चली जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के बसढ़िया पंचायत भवन में सोमवार की देर रात चोरों ने लगभग 3 लाख से अधिक मूल्य की कीमती सामान सहित कुछ अभिलेख चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पंचायत भवन में हुई चोरी की जानकारी मंगलवार की दोपहर को तब हुई, जब पंचायत सचिव रविंद्र चौधरी वहां पहुंचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बरगद का पेड़ लगाकर किया अभियान का शुरुआत।

आज दिनांक 15/12/2021 को जिलाधिकारी महोदय एवं केंद्रीय टीम की उपस्थिति में वर्ष 2021 में आई भीषण बाढ़ से संबंधित पर्यवेक्षण केंद्रीय टीम द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में अपराहन 2:00 बजे बैठक आहूत की गई। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी महोदय/अपर समाहर्ता/केंद्रीय टीम के सदस्य/ सदर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर/अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी/अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने केंद्रीय टीम के समक्ष वर्ष 2021 में आई हुई बाढ़ से संबंधित कार्यों एवं निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई जो निम्न प्रकार है। 1. बाढ़ से कितने गांव प्रभावित हुए एवं कितने जनसंख्या प्रभावित हुए से संबंधित जानकारी दी गई। 2. जिले के मोहनपुर मोरवा खानपुर शिवाजी नगर मोदीनगर मैं चलाए गए कम्युनिटी किचन के बारे में चर्चा की गई। 3. बाढ़ से क्षति हुई रोड सड़क ब्रिज किसानों की फसल बिजली ट्रांसफार्मर इससे संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। 4. बाढ़ में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ वाले इलाकों में लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए जो अभियान चलाया गया उससे संबंधित जानकारी दी गई। 5. बाढ़ के समय में लोगों को गांव तक खाना पहुंचाना किचन के माध्यम से इसकी कुछ तस्वीरें साझा की गई । 6. ज टी ए कॉलेज मो नगर /ITI कॉलेज मो नगर / टाउन हॉल मो नगर में रिलीफ कैंप से संबंधित जानकारी दी गई। 7. पशु चिकित्सा शिविर सह राहत शिविर के बिंदुओं पर चर्चा की गई। 8. हेल्थ कैंप कोविड-19 टीकाकरण के बिंदुओं पर चर्चा की गई। 9. हैंड पंप टॉयलेट बाढ़ के समय में खानपुर कल्याणपुर विधान मोहनपुर एवं अन्य ब्लॉकों में सुविधा दी गई इन बिंदुओं पर चर्चा किया गया। धन्यवाद।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव में मंगलवार को चापाकल से पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी श्याम कुमार ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के संबंध में वार्ड सदस्य शिव सिंह ने बताया कि अभिजीत घर में ही चापाकल से पानी भरने गया था। इसी दौरान चापाकल में बिजली का करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया। युवक के चीखने पर जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत झुलसकर हो गई। बावजूद परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 11वीं व अंतिम चरण में मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर में चुनाव संपन्न हुआ जिसका मतगणना भी समाप्त हो गया है। इस दौरान कई दिग्गज हारे व कई नए चेहरे सामने आए। इस बीच मोहनपुर प्रखंड के माधोपुर सरारी पंचायत से सास बहू की टिकरी कामयाब हुई। माधोपुर सरारी पंचायत से मुखिया उम्मीदवार सास वीणा देवी ने जीत दर्ज किया। वहीं पंचायत समिति पद पर बहु संगीता कुमारी भी 2000 मतों से जीत हासिल की। सास-बहू ने बताया कि जैसे वह घर को संभालती आई है, उसी तरह पंचायत के विकास में भी सास-बहू मिलकर सहभागिता निभाएगी।पंचायत चुनाव के दौरान नए लोगों काे चुनने का सिलसिला अंतिम चरण में भी जारी रहा। अंतिम चरण की मतगणना के दौरान मोहिउद्दीननगर के 17 पंचायत में से 4 पंचायत कल्याणपुर पश्चिम, करीमनगर, हरैल व रामपुर पतसिया पश्चिम में ही पुराने मुखिया अपनी कुर्सी बचा पाए जबकि 13 पंचायतों में जनता ने नए उम्मीदवार को सेवा का मौका दिया है। वहीं मोहनपुर प्रखंड में 5 पंचायत माधोपुर सरारी, बघड़ा, डुमरी दक्षिणी, जलालपुर व विशनपुर बेरी में पूर्व मुखिया की कुर्सी बरकरार रही। जबकि बांकी बचे 6 पंचायतों में मुखिया के रूप में नए चेहरे का चयन हुआ है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर।जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर के मार्गदर्शन आशा सेवा संस्थान द्वारा व्यवहार न्यायालय कैंपस के सेंट्रल पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बटेश्वर नाथ पांडे ने की।उन्होंने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए तभी हम पर्यावरण के संतुलन को बनाए रख पाएंगे।मौके पर श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव एडीजे 1,श्री सत्य भूषण आर्य एडीजे 2,श्री प्रणव कुमार झा एडीजे 3,श्री योगेश गोयल एडीजे4,श्री दशरथ मिश्रा एडीजे 5 श्री शैलेंद्र कुमार -1एडीजे 6,श्री ब्रजेश कुमार एडीजे 7,श्री शैलेंद्र कुमार - 2 एडीजे 8,श्री देशमुख एडीजे 9,दिव्या वशिष्ठ एडीजे10सुश्री आकांक्षा कश्यप सीजीएम 2 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुणाल आदि ने पौधारोपण किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने सहयोग किया। मैके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार बबलू मौजूद थे। व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर के नाजिर कन्हैया लाभ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।