शहर के सटे दुघपुरा स्थित मंडल कारा अस्पताल में इलाजरत 60 वर्षीय एक दलित बंदी की इलाज क्रम में मौत हो गई. मृतक की पहचान विभुतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड-5 निवासी स्व० रामअवतार राम के 60 वर्षीय पुत्र गणेश राम के रुप में बताई गई है. कारा प्रशासन के अनुसार सोमवार को विचाराधीन बंदी गणेश राम (60) की अचानक तबीयत खराब हो गई. मंडल कारा स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सदर अस्पताल लेकर चले जहां स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हलांकि मौत मंडल काला अस्पताल में हुई या ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाते समय रास्ते में, इस पर असमंजस बना हुआ है. लोगों ने बताया कि मृतक के परिजन जेल प्रशासन पर ईलाज में लापरवाही वरतने का आरोप लगाकर लाश लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद अस्पताल परिसर में पुलिस बंदोबस्त बढ़ाया गया और प्रशासनिक सक्रियता देखी जा रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आशा सेवा संस्थान एवं मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार कारा दिवस 2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अधीक्षक ज्ञानिता गौरव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक ने कहा की 12 दिसंबर कारा दिवस के रूप मनाया जाता है। जेल के कर्मियों को प्रोत्साहित करने और कैदियों में सुधार कार्यक्रमों के प्रति सकारात्मक सोंच विकसित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम का संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा को विगत 10 वर्षों से मंडल कारा में पुरूष एवं महिला बंदियों के बीच खेल - कूद प्रतियोगिता , व्यवसायिक प्रशिक्षण , चश्मा वितरण , योग शिविर , स्वास्थ्य शिविर , मतदाता जागरूकता कार्यक्रम , आपदा जोखिम न्यूनीकरण , स्वच्छता जागरूकता , पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा रोपण एवं अन्य विभिन्न प्रकार की समाजिक गतिविधियों के सफल आयोजन से बंदियों में साकारात्मक बदलाव आया और उन्हें नई दिशा मिली । बंदियों के बीच किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए “ बिहार कारा दिवस - 2021 के अवसर पर कारा प्रशासन द्वारा संस्थान को यह प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।वहीं प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ,रोटरी क्लब समस्तीपुर के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद,ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार को भी सामाजिक गतिविधियों में किए गए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा द्वारा अधीक्षक ज्ञानिता गौरव,उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह,एवं लिपिक कुंतल कुमार,को संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए।प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।वहीं सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार,सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा को भी मेडल से सम्मानित किया गया। कारा दिवस के अवसर संस्था द्वारा आयोजित वॉली बॉल खेल का आयोजन किया गया।विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न बंदियों द्वारा विभिन्न विधाओं में किए सराहनीय योगदान के लिए मेडल से सम्मानित किया गया।मौके पर डॉक्टर मिथलेश युवा जिला पार्षद अमन पराशर,रोटरी क्लब से डॉक्टर यू.एस. झा एवं किशन लाला ,प्रयास सेवा केंद्र के मुख्य कार्यकारी विकास कैब,संजीव कुमार , प्रजापति ब्रह्मा कुमारी के सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला इकाई की बैठक सोमवार को संध्या में संपन्न हुई।इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सह सचिव श्री रजनीश कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस बैठक में संगठन के विस्तार सहित संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं कार्य योजना तैयार की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मद्य निषेध और खेल प्रतियोगिता दोनों एक ही तरह का विषय है, क्योंकि जो भी खेल प्रेमी होगा वो स्वाभाविक रूप से मद्य निषेध की शुरुआत अपने आप से करेगा। उक्त बातें आज स्थानीय आर एल महतो बी एड कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय मद्य निषेध खेल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंचायत आम चुनाव 2021 को लेकर रविवार को 11वें चरण में जिला के मोहिउद्दीननगर के 17 पंचायतों के 218 बूथ व मोहनपुर के सभी 11 पंचायतों के 157 बूथों पर मतदान कराया गया। पंचायत चुनाव के हर चरण की तरह इस चरण में भी मतदान को लेकर महिला वोटरों का उत्साह पुरूषों से ज्यादा रहा। इसके कारण मतदान के अंतिम समय में भी महिलाओं का उत्साह देखने को मिला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

घटहाटोल से पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल फोटो-गिरफ्तार शराबियों को जेल ले जाती पुलिस प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के घटहाटोल से पुलिस ने दो बाइक सवार शराबियों को नशे की हालत में 800ml देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने सोमवार को बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान मनियर निवासी कुलदीप पासवान एवं रजनीश पासवान के रूप में की गई है गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर मद्य निषेध विभाग के विभिन्न धाराओं में हुए मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या थाना कांड संख्या 263/2021 दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रखंड के रजौर रामभद्रपुर पंचायत के गौर ग्राम में शंकर मंडल के सवा लाख मिट्टी के पौधे के सवा शुल्‍क, शेम के प्रकाश में शुष्‍क लम्‍बम महादेवपुर प्रस्‍थान । जलाभिषेक प्रारंभ ,जलाभिषेक के प्रारंभ में, जलाभिषेक । मुख्य रूप से, कार्यकर्ता के रूप में राजेश्वर बम गंगा बम कैलाश बम सुनील बम सुशील बम भोला बम राधेश्याम बम दिनेश बम राजेश बम हरे कृष्ण बम अजय बम मणिशंकर बम छोटे बम विजय एवं उपिंदर बम देबू बम नरेश बम राजा बम चंदन एवं नवयुवक बम समस्त ग्रामीण बम उपलब्ध।

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों की व्यापार मंडल के प्रांगण में बैठक हुई ।बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी समस्तीपुर से किसानों के पास धान के आधार पर धान खरीद का लक्ष्य तय करने की मांग की। धान खरीद का रोसड़ा व्यापार मंडल और पैसों का धान खरीद का एनपीएम तय किया गया है। उससे अधिक धान किसानों के पास उपलब्ध है ।गत वर्ष के अनुसार 25% अधिक किसानों ने अपना धान देखने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकृत कराया है और पंजीकृत कराना है। साथ ही रोसड़ा प्रखंड के दो पंचायत का लक्ष्य जीरो है। जबकि उक्त पंचायत में भी किसानों ने अपना धान बेचने के लिए पंजीकृत कराया है ।।जिला में उसना चावल दो ही निबंधित मिल से संपूर्ण जिला के पैक्स का मॉनिटरिंग संभव नहीं दिख रहा है या तो उसना चावल मिल की संख्या बढ़ाना या फिर अरवा चावल लिया जाए। बैठक में अध्यक्षता शंकर महतो ने की ,बैठक में सुनील कुमार, रामबाबू यादव ,सुरेश कुमार ,सुनील कुमार ,सज्जन सिंह ,रतन सिंह बंशीधर कुमार दीपक साहनी ,अरुण कुमार डिजाइन कुमार विजय महतो ,विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे प्रखंड में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

छात्र संगठन आइसा की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर राजभवन व राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए इसको लेकर 22 दिसंबर को विवि बंद कराने का आह्वान किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि राजभवन और राज्य सरकार के प्रत्यक्ष नेतृत्व में पूरे राज्य के विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।