शहर के सटे दुघपुरा स्थित मंडल कारा अस्पताल में इलाजरत 60 वर्षीय एक दलित बंदी की इलाज क्रम में मौत हो गई. मृतक की पहचान विभुतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड-5 निवासी स्व० रामअवतार राम के 60 वर्षीय पुत्र गणेश राम के रुप में बताई गई है. कारा प्रशासन के अनुसार सोमवार को विचाराधीन बंदी गणेश राम (60) की अचानक तबीयत खराब हो गई. मंडल कारा स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सदर अस्पताल लेकर चले जहां स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हलांकि मौत मंडल काला अस्पताल में हुई या ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाते समय रास्ते में, इस पर असमंजस बना हुआ है. लोगों ने बताया कि मृतक के परिजन जेल प्रशासन पर ईलाज में लापरवाही वरतने का आरोप लगाकर लाश लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद अस्पताल परिसर में पुलिस बंदोबस्त बढ़ाया गया और प्रशासनिक सक्रियता देखी जा रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।