घटहाटोल से पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल फोटो-गिरफ्तार शराबियों को जेल ले जाती पुलिस प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के घटहाटोल से पुलिस ने दो बाइक सवार शराबियों को नशे की हालत में 800ml देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने सोमवार को बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान मनियर निवासी कुलदीप पासवान एवं रजनीश पासवान के रूप में की गई है गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर मद्य निषेध विभाग के विभिन्न धाराओं में हुए मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या थाना कांड संख्या 263/2021 दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।