समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों की व्यापार मंडल के प्रांगण में बैठक हुई ।बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी समस्तीपुर से किसानों के पास धान के आधार पर धान खरीद का लक्ष्य तय करने की मांग की। धान खरीद का रोसड़ा व्यापार मंडल और पैसों का धान खरीद का एनपीएम तय किया गया है। उससे अधिक धान किसानों के पास उपलब्ध है ।गत वर्ष के अनुसार 25% अधिक किसानों ने अपना धान देखने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकृत कराया है और पंजीकृत कराना है। साथ ही रोसड़ा प्रखंड के दो पंचायत का लक्ष्य जीरो है। जबकि उक्त पंचायत में भी किसानों ने अपना धान बेचने के लिए पंजीकृत कराया है ।।जिला में उसना चावल दो ही निबंधित मिल से संपूर्ण जिला के पैक्स का मॉनिटरिंग संभव नहीं दिख रहा है या तो उसना चावल मिल की संख्या बढ़ाना या फिर अरवा चावल लिया जाए। बैठक में अध्यक्षता शंकर महतो ने की ,बैठक में सुनील कुमार, रामबाबू यादव ,सुरेश कुमार ,सुनील कुमार ,सज्जन सिंह ,रतन सिंह बंशीधर कुमार दीपक साहनी ,अरुण कुमार डिजाइन कुमार विजय महतो ,विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
