छात्र संगठन आइसा की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर राजभवन व राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए इसको लेकर 22 दिसंबर को विवि बंद कराने का आह्वान किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि राजभवन और राज्य सरकार के प्रत्यक्ष नेतृत्व में पूरे राज्य के विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।