किसी के हाथ में फ्लास्क तो किसी के हाथ में मिक्सर ग्राइंडर। मुस्कुरा रहा था चेहरा। चेहरे पर निश्चिंता का भाव। निश्चिंता इस बात को लेकर कि कोरोना से बचाव होगा। जान पर आफत नहीं आएगी। कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान में दूसरी डोज को बढ़ावा देने के लिए ‘टीका लगाओ इनाम पाओ’ अभियान के तहत समस्तीपुर नगर भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आशा सेवा संस्थान एवं मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष बंदियों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*शिक्षा बचाओ देश बचाओ ,* *कुलपति हटाओ विश्वविद्यालय बचाओ ।* मोबाइल वानी समस्तीपुर आज राम निरीक्षण आत्माराम (RNAR) महाविघालय, समस्तीपुर के गेट पर एनएसयूआई (NSUI) काॅलेज इकाई द्वारा ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) के कुलपति और रजिस्टार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में RNAR NSUI काॅलेज अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया । मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि जबतक LNMU के कुलपति और रजिस्टार को बर्खास्त नहीं किया जाता है तबतक एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करते रहेगा और इनकी उच्च स्तरीय जांच की हम मांग करते हैं मौके पर विक्की कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, गौतम कुमार, रितेश झा, अनुज झा, सुमित झा, अमन कुमार , अनमोल कुमार, सुधांशु कुमार, रौशन कुमार, राकेश कुमार, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद हमजा, रितिक कुमार और भी दर्जनों छात्र मौजूद थे ।
वकीलों का धरना प्रारंभ
दूसरी डोज के लाभुकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोन कर सेंटर पर बुलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही निर्धारित अवधि में वैक्सीन लेने वालों को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत करने की भी योजना बनी है, कितु समस्या यह है कि फोन करने वाले कर्मियों की संख्या कैसे पूरी की जाए। अगर सौ फोन काल प्रति कर्मी की गणना करें तो 22 सौ कर्मियों की आवश्यकता होगी। 100 कर्मी हर दिन सौ काल करे तब भी 22 दिन लगेंगे। इसके अलावा फोन बंद आने की भी शिकायत मिल रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। प्रशासनिक स्तर पर एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। टीकाकरण से सभी लोगों को जल्द से जल्द आच्छादित करने की कोशिश जारी है। बावजूद कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अब तक उदासीन बने हैं। यह उदासीनता परिवार और समाज पर भारी पड़ सकती है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सोमवार तक चार लाख 22 हजार 27 लाभुकों ने कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज नहीं ली है। दूसरी डोज की निर्धारित तिथि समाप्त हो रही है, लेकिन लोग टीका लगवाने आगे नहीं आ रहे हैं। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग लाभुकों को ढूंढ़ने की कवायद में भी लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अपडेट के मुताबिक जिले में अब तक कुल 32 लाख 73 हजार 56 डोज वैक्सीन की खपत हुई है। इसमें 21 लाख 86 हजार 299 लोगों ने प्रथम डोज की वैक्सीन ली। इसमें से अब तक 10 लाख 86 हजार 757 ने दूसरी डोज की वैक्सीन ली।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मध्य विद्यालय मोहनपुर महथी के लोकप्रिय शिक्षक श्री अवधेश प्रसाद जी के दुःखद निधन की सूचना से अंतिम दर्शन हेतु लोग उनके आवास पहुँचे।दरवाजे पर कोहराम मचा देख लोगो कीआंखें डबडबा गयीं।बोरिया-मोहनपुर निवासी अवधेश बाबू एक ऐसी शख्सियत थे जो सच्चे अर्थों में समाजप्रेमी थे।हँसमुख चेहरा,जिंदादिल इंसान और सबके चहेते इंसान का इस तरह चला जाना दिल को बिल्कुल गँवारा न हुआ।सबके सुख-दुख के साथी विगत करीब 14 वर्षों से बच्चों को आनंददायी शिक्षा देने में तल्लीन थे।करीब 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे।एक पुत्र, एक पुत्री,अर्द्धांगिनी, शिक्षक-समाज व शुभचिंतकों को बिलखता छोड़ परमधाम की अनंत यात्रा पर चल पड़े।
देश में जारी उन्माद-उत्पात रोकने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के कोशिश के खिलाफ सोमवार को भाकपा माले ने अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस को केंद्र कर सांप्रदायिकता विरोधी मार्च निकालकर सभा किया.शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने जुटकर सांप्रदायिकता विरोधी सद्भावना मार्च निकालकर फासीवाद का नाश कर अमन- इंसाफ का राज लाने का संकल्प लिया.अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां लेकर माले कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए मार्च निकाला. बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर मार्च स्टेशन चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने की. मो० नौशाद, खालिद अनवर, रामलाल राम, अशोक कुमार राय, अजय कुमार, रामचंद्र पासवान, अन्नु अली, नौशाद आलम, उमेश महतो, राजकुमार चौधरी, ललन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित करने हुए उन्माद- उत्पात एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बढ़ावा देने वाली राज्य एवं केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान बचाने की लड़ाई तेज करने का आह्वान उपस्थित लोगों से किया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
डीएपी, पोटाश, एनपीके, यूरिया समेत अन्य खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों ने एनएच का चक्का जाम कर प्रशासन एवं सरकार के किसान विरोधी रवैया का विरोध किया.अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े बड़ी संख्या में किसानों ने गांधी चौक के पास एकत्रित होकर अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर जुलूस निकाला. जुलूस नारे लगाते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद गांधी चौक स्थित नेशनल हाईवे-28 को जाम कर दिया. जाम से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का तांता लग गया.जाम स्थल पर सभा का आयोजन किया गया. सभा की राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. आसिफ होदा, नौशाद तौहीदी, मो० अबुबकर, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, बासुदेव राय, ललन दास, श्याम दास, जवाहर सिंह, बखेरी सिंह, मकसुदन सिंह, कैलाश सिंह, मो० गुलाब, उपेंद्र शर्मा, रामसकल राय, अबदूल रहमान, मो० सज्जाद आदि ने सभा को संबोधित किया.भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड में 16 नवंबर को 40 टन एवं 3 दिसंबर को 65 टन डीएपी प्रखण्ड को आबंटित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
