मोहिउद्दीन नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आईटीआई कॉलेज मोड़दीवा में मुखिया पद के प्रत्याशियों एवं पंचायत समिति पद के प्रत्याशियों ने मतगणना में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश को ज्ञापन देते हुए कहां है कि निर्वाचन स्थल आईटीआई कॉलेज मोड़ दीवा में गणन पदाधिकारी आरो एवं ए आर ओ के द्वारा गणना कार्य में व्यापक रूप से धांधली करते हुए उक्त पदों के प्रत्याशियों को * कक्ष से बाहर रखते हुए मतों की गणना की गई एवं हारे हुए प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया ।मौके पर मौजूद लोगों ने निष्पक्ष रुप से सीसीटीवी फुटेज सहित पुनः मतगणना कराने हेतु अपना आवेदन अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम सहित जिला पदाधिकारी समस्तीपुर को दी है। धरना एवं प्रदर्शन में मूलचंद पासवान ,वीर चंद्र राय, राजेश कुमार चंदन राय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
