-मोहिउद्दीन नगर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनांतर्गत चलाए जा रहे नल जल योजना मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है एवं इस योजना में पूरे प्रखंड में व्यापक धांधली व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के किसी भी पंचायत में नल जल योजना अभी तक सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा है जबकि तथाकथित सुशासन बाबू की सरकार के द्वारा इस संदर्भ में कितने बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं कि जिस पंचायत में नल जल योजना का काम अधूरा होगा वहां का पंचायत प्रतिनिधि पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद सात निश्चय योजना मद से अफसरों के मिलीभगत से संपूर्ण राशि की निकासी के बावजूद प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में नल जल योजना का कार्य अभी तक अधूरा है एवं जहां पूरा भी हो चुका है वहां भी सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा है कहीं बोरिंग करके छोड़ दिया गया है, कहीं बोरिंग और पाइप है तो टोटी नहीं लगा हुआ है और कहीं टोटी लगा हुआ है तो पानी नहीं निकल रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।