आज दिनांक 19 दिसम्बर, 2021 को क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू, अमेरिका के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर मोबाइल पुस्तकालय सह अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री नें कहा कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र का यह प्रयास ग्रामीण परिवेश में बच्चों, किशोरों और युवाओं में पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देगा तथा इससे गाँव-देहात में पुस्तकालय के प्रति लगाव स्वाभाविक रूप से विकसित होगा। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया नें माननीय शिक्षा मंत्री का अभिनंदन करते हुए शिक्षा और बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए संस्था और क्राई, अमेरिका का संयुक्त पहल बेहतर परिणाम देगा। संचालन करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के परियोजना सह समन्वयक रविन्द्र पासवान नें कहा कि आज जब युवा पीढ़ी मोबाइल संस्कृति के बढ़ते प्रभाव की वजह से पुस्तक और पुस्तकालय से कोसों दूर हुआ जा रहा है, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के सहयोग और मार्गदर्शन में हम सुदूर ग्रामीण इलाके में कोविद के बाद पढ़ने और पढ़ाने का माहौल कायम कर पाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर रामप्रित चौरसिया, रामाश्रय प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद चौरसिया, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, बलराम चौरसिया, कुमार राजीव, संजय कुमार चौरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, अर्चना कुमारी, क्राई, कोलकाता की कंसल्टेंट काजल राज, वीभा कुमारी, अंजू कुमारी, शिक्षक दिनेश कुमार चौरसिया, उमेश कुमार साहनी, रूपेश कुमार, दीपक कुमार चौरसिया, जवाहर कुमार महतो आदि नें संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन रामलखन पंडित नें किया।