प्रखंड के वीरभूमि विद्यालय निकसपुर के प्रांगण में मुखिया संजू सक्सेना की अध्यक्षता में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती मनाई गई। जबकि शिवांश विद्यालय चकलाल साही में गणेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में गणितज्ञ रामानुजन जयंती के रूप में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह मनाया गया। अरुण कुमार सक्सेना, मनीष कुमार आदि ने समारोह को संबोधित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गरीबों के सच्चे मसीहा थे डॉक्टर महेंद्र प्रसाद शर्मा। उक्त बातें कहीं जेपी सरैसा सेवा आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने। डॉक्टर स्वर्गीय शर्मा की याद में आश्रम परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मरीजों की बीमारियों की जांच के साथ ही निशुल्क दवा का वितरण किया गया। डॉक्टर बी डी तिवारी, डॉक्टर अमृता, डॉक्टर सुधीर प्रसाद सिंह, डॉक्टर अजय कुमार पांडे ने मरीजों की निशुल्क जांच की। चिकित्सकों के द्वारा जांच करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया। सरैसा सेवा आश्रम के निदेशक स्वामी राजेश्वर भारती की अध्यक्षता में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में पच्चीस से अधिक बेसहारा एवं विकलांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। डॉक्टर बी डी तिवारी, डॉक्टर अमृता, स्वामी राजेश्वर भारती, नंदकिशोर मिश्र आदि ने कंबल वितरण किया। मौके क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।

पार्टी सदस्यता, नवीनीकरण, ब्रांच से लेकर जिला सम्मेलन एवं जन संगठन की सदस्यता बढ़ाकर भाकपा माले को मजबूत बनाने समेत अन्य कई सांगठनिक एवं राजनीतिक निर्णय के साथ ही भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक मंगलवार को देर रात समाप्त हुई.बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने की. बतौर पर्यवेक्षक राज्य स्थाई समिति सदस्य सह दरभंगा जिला सचिव बैधनाथ यादव उपस्थित थे. सुखलाल यादव, दिनेश कुमार, रामचंद्र पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, हरिकांत झा, सत्यनारायण महतो, रामचंद्र प्रधान, अजय कुमार, राजकुमार चौधरी, अमित कुमार, प्रेमानंद सिंह, प्रमिला राय, फूलबाबू सिंह, फूलेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, मनीषा कुमारी, राम कुमार, उपेंद्र राय समेत अन्य जिला कमिटी सदस्यों ने बैठक में अपने-अपने कमिटी समेत क्षेत्र के क्रिया-कलाप एवं आंदोलनात्क गतिविधियों को रखा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारत स्काउट गाइड समस्तीपुर के शाखा द्वारा पांच दिवसीय प्रथम सोपान का आयोजन राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना, विद्यापति नगर में किया गया। इस पांच दिवसीय प्रथम सोपान के आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर देश भक्ति, साहसी, गुणवत्ता का प्रशिक्षण लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश कुमार झा ने बच्चों को देश की रक्षा करने और मातृभूमि को साहस बनाने की जानकारी दी। शिविर के संचालन संजय कुमार और विनोद चौहान के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यापति कार्यी सर, रामबालक राम, मनोज कुमार, समीर आनंद, राज कुमार महतो, मिथिलेश कुमार, पूर्व स्काउट गाइड छात्र अमन कुमार एवं अभय कुमार इत्यादि विद्यालय परिवार उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत वरुणा पुल के पूर्वी बांध पर से राजद कार्यकर्ता रत्नेश कुमार की हीरो मोटरसाइकिल गायब हो गई है। वे बांध पर मोटरसाइकिल लगाकर खेत देखने गए थे। इसी बीच मोटरसाइकिल चोरों ने बाइक गायब कर दी है। बाइक का नंबर बीआर 33 जेड 6297 है। इसकी शिकायत हलई ओपी पुलिस से की गई है। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के अनुसार घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत वरुणा पुल के पूर्वी बांध पर से राजद कार्यकर्ता रत्नेश कुमार की हीरो मोटरसाइकिल गायब हो गई है। वे बांध पर मोटरसाइकिल लगाकर खेत देखने गए थे। इसी बीच मोटरसाइकिल चोरों ने बाइक गायब कर दी है। बाइक का नंबर बीआर 33 जेड 6297 है। इसकी शिकायत हलई ओपी पुलिस से की गई है। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के अनुसार घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है।

ओपी हलाई पुलिस ने मंगलवार की रात सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के 30 बारा गांव में मध निषेध को लेकर छापा मारा जहां अवैध शराब कारोबारी एवं पुलिस के बीच झड़प हुई इसके बाद पुलिस ने विशेष पुलिस बल बुलाकर पुनः छापामारी प्रारंभ की जिसमें 3 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार किए गए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत दशहरा पंचायत में मंगलवार को आग लगने के वजह से दो घर जलकर राख में तब्दील हो गए। अग्नि पीड़ितों में दशहरा पंचायत के वार्ड 8 के निवासी राम सोगारथ राय एवं अवधेश राय शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार पछुआ हवा के वजह से बढ़ते ठंड के प्रकोप से बचने हेतु लगाए गए अलाव के वजह से दोनों घरों में आग लग गई ग्रामीणों के अथक प्रयास के वजह से आग पर काबू पाते हुए अन्य घरों को आग से बचाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता झोपड़ी का मकान होने के वजह से दोनों घर एवं उनका सभी सामान जलकर राख हो चुका था एवं पिडित दोनों परिवार ठंड में ठिठुरने को मजबूर थे। सूचना पर पहुंचे दशहरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरवन शाह के द्वारा त्रिपाल की व्यवस्था निजी कोष से की गई । मौके पर समाजसेवी जगरनाथ राय, ग्रामीण कपिल राय, भरत राय इत्यादि लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतासिया पूरब पंचायत के घटहाटोल में मंगलवार को अज्ञात वाहन चार पहिया वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक युवक की पहचान रासपुर पतसिया पूरब पंचायत के घटा टोल निवासी रामदयाल शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार शर्मा के रूप में की गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजरत पुर में 8 लीटर देसी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार फोटो-गिरफ्तार महिला कारोबारी को जेल ले जाती पुलिस प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हजरत पुर से पुलिस ने 8 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि बिहार सरकार मध् निषेध विभाग पटना के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात छापेमारी के दौरान हजरत पुर से 8 लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब कारोबारी महिला की पहचान हजरत पुर निवासी निर्मला देवी पति सुरेंद्र महतो के रूप में की गई है। इस आशय की प्राथमिकी सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राहत हुसैन खान के आवेदन के आधार पर मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 270/2021 दर्ज करते हुए गिरफ्तार महिला को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शराब कारोबारियों की बाबत बताते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में शराब कारोबारीयों के बारे में सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी एवं शराब कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।