दलसिंहसराय स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के 12वीं की छात्रा आरुषि कुमारी ने बिहार कॉउन्सिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च मैथेमेटिक्स 2021 में समस्तीपुर जिला में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए बिहार सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह के दौरान छात्रा को पुरस्कृत एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। छात्रा की उपलब्धि पर पिता राम पदारथ महतो (अवकाश प्राप्त शिक्षक) एवं माता कुशवाहा कुमारी शैलजा (शिक्षिका) सहित परिजनों में काफी प्रसन्नता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आर बी कॉलेज, दलसिंहसराय में आज किसान दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य महेशचंद्र चौरसिया की अध्यक्षता तथा IQAC के संयोजक प्रोफेसर संजय झा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तीन किसान श्री निशांत कुमार, श्री रामचंद्र राय और प्रकाश झा को सम्मानित किया गया। सह संयोजक डॉ धीरज कुमार पांडेय डॉ राजकिशोर, डॉ दीप नारायण के सहयोग से सम्पन्न हुआ। संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। डॉ संजीव कुमार साह तथा डॉ उदय शंकर विद्यार्थी ने भी संबोधित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा के प्रांगण में गूरुवार को कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों में ड्रॉ के माध्यम से दस लाभार्थी का चयन किया गया, जिन्हें केयर इंडिया की तरफ से पुरस्कार दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरीशंकर प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार,केयर इंडिया के मैनेजर पंकज कुमार, श्वेता कुमारी, अस्पताल प्रबंधक फजले रब, बीसीएम प्रियंका, रोगी कल्याण समिति के सदस्य भोला शर्मा, अभिषेक कुमार,राहुल कुमार ,अमित कुमार, नवल किशोर, रवि कुमार ने लाभार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण फोटो-वृक्षारोपण करते हुए जीएमआरडी कॉलेज के छात्र एवं शिक्षक गण प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जी एम आर डी कॉलेज मोहनपुर, में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में दिनांक 23/12/2021 को महाविद्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण का कार्य वरीय शिक्षक सह सीनेट सदस्य प्रो.रामागर प्रसाद के अध्यक्षता एवं एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में चलाया गया। वॉलंटियर्स व छात्रों ने महाविद्यालय परिसर एवं मोहल्ले में स्वच्छता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का कार्य किया। मौके पर डॉ उदय कुमार, डॉ अफ़शा बानो, डॉ प्रयुत्तमा,चंदन कुमार,विश्वजीत कुमार,बृजेश कुमार,कुंदन कुमार, पिंटू कुमार, बबलू कुमार,विकास कुमार राम,प्रवीण कुमार इत्यादि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा से मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विद्यानंद राय एवं चार अन्य लोगों के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट को लेकर मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 238/2021 दर्ज करवाई थी। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपी विद्यानंद राय को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर उत्तर लोकल कमेटी का 16 वां सम्मेलन 23 एवं 24 दिसंबर को संयोजित है। इस सम्मेलन में एक सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों को भाग लेने की संभावना है इस सम्मेलन को संबोधित करने के लिए राज्य महासचिव अवधेश कुमार , राज्य सचिव मंडल सदस्य सह स्थानीय विधायक अजय कुमार, जिला मंत्री रामाश्रय महतो, जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, रामदयाल भारती भाग लेंगे इस बात को जानकारी अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल ने संवाददाताओं को दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी बिभूतिपुर उत्तर लोकल कमेटी के सभी ब्रांच का सम्मेलन संपन्न हो गया इन ब्रांचों के सम्मेलन में सचिव मंडल के सदस्य सह स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार , अंचल कमेटी के सचिव श्याम किशोर कमल , जिला कमेटी सदस्य सिया प्रसाद यादव, महेश कुमार , जिला मंत्री रामाश्रय माहतो पर्यवेक्षक के तौर पर विभिन्न ब्रांचों में उपस्थित थे एवं पर्यवेक्षक का कार्य कर रहे थे उन्ही के पर्यवेक्षक में विभिन्न ब्रांच का सचिव निर्वाचित हुए जो इस प्रकार हैं सलखनी में राम ज्ञान महतो , सोनवार चौक में दिलीप पनियार, सिंघिया (उत्तर) धृव नारायण सहनी, सिंधिया (दक्षिण) उमेश दास, महाथी में अब्दुल जवाब मंजर , मोहनपुर से चंद्रभूषण प्रसाद सिंह , सिरसी में शंभू कुमार, एकडारा में मनोज कुमार, बोरिया में सुनील कुमार, बासु टोल में कृष्णमूर्ति , खोकसाहा में जागेश्वर महेश, माधोपुर में रामाशीष माहतो, आलमपुर में चनंद़शेखर प्रसाद, कपन में ज्वाला प्रसाद, कल्याणपुर उत्तर में विद्यानंद विद्यार्थी, मुस्तफापुर में अशोक कुमार महतो, चखवी में शंकर साहनी, कराई में रघुनंदन महतो, बाजीतपुर बंबइया विनोद साह, चौचाही में राम नरेश सिंह, भरपुरा पट पारा में रामबाबू राय, बेलसंडी तारा में इस्माइल आजाद, सिंघिया दक्षिण में हीरालाल पासवान।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से राजीव राय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि राशन कार्ड में सभी सदस्यों का नाम जोड़ा गया है। लेकिन चार बच्चों का नाम नहीं जोड़ा गया है