समस्तीपुर जिला में आगामी 26 दिसंबर को 20 परीक्षा केंद्र पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक व प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) पद की रिक्तियों के लिए संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। दोनों पालियों के लिए अलग-अलग अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में अलग-अलग प्रश्न पत्र दिया जायगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होंगे।प्रथम पाली के लिए परीक्षा अवधि 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक है। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 08.30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली के लिए परीक्षा अवधि 02.30 बजे अपराह्न से 04.30 बजे अपराह्न है। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 01.00 बजे अपराह्न है। जिले के जिन 20 केन्द्रों में यह परीक्षा दो पालियों में करायी जा रही है, उनमें प्रथम पाली में प्रथम पाली के लिए निर्धारित तथा द्वितीय पाली में द्वितीय पाली के लिए निर्धारित प्रश्न पत्र ही अभ्यर्थियों को वितरित किया जाएगा। केन्द्राधीक्षक पूर्णरूपेण सावधानी बरतते हुए इस कार्य को करेंगे, ताकि कोई चूक न हो। केन्द्राधीक्षक की यह व्यक्तिगत जवाबदेही होगी।परीक्षा के कदाचार रहित, स्वच्छ संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं इस परीक्षा के उपरान्त पुनर्परीक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आदेश दिए गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्र के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सफल संचालन तथा परीक्षा केन्द्रों के वीक्षण में परीक्षा संयोजक की सहायता एवं परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपर समाहर्त्ता विनय कुमार राय समस्तीपुर को सहायक संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
25 दिसंबर को होगी जदयू प्रखंड स्तरीय बैठक यह जानकारी जदयू के मोरवा प्रखंड प्रवक्ता राजकुमार दास ने दी दास ने बताया कि 25 दिसंबर को चाकपाहार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पिंटू कुमार गिरी के आवास पर बैठक आयोजित की गई है जिसमें जदयू के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी भाग लेंगे बैठक में जिला कमेटी भी शिरकत करेगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में 13 कांडों में जब 1747 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को गुरुवार को नष्ट किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने बताया कि नष्ट की गई शराब की मात्रा की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, अंसार उल हक के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय कुरसाहा के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती चरण लोहिया किसान समिति के तत्वाधान में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख त्रिलोकी राय ने की एवं संचालन युवा किसान नेता राममोहन राय ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन किसान नेता दिनकर प्रसाद यादव ने किया इस अवसर पर आगत अतिथियों एवं मौजूद किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा के सुमन चढ़ाएं। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि देश ऐसे वीर सपूतों को हमेशा याद रखेगा मौके पर ग्राम पंचायत राज कुशवाहा के नवनिर्वाचित मुखिया विपिन कुमार शर्मा, रामकरण राय, रघुवंश राय निगहबान खान के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर में स्थानीय पुलिस ने पास्को एक्ट के एक आरोपी मोहम्मद सैफ उर रहमान उर्फ शाहरुख के के घर पर इश्तिहार चिपकाया उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद अंसार उल हक ने बताया कि पास्को एक्ट के उक्त आरोपी को न्यायालय में शीघ्र सरेंडर करने का निर्देश देने का इश्तेहार उसके घर पर चिपकाया गया है गौरतलब हो कि आरोपी के ग्रामीणों ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मोहिउद्दीन नगर थाना में थाना कांड संख्या 154/ 2021 दर्ज करवाई थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बीआरसी भवन कल्याणपुर बस्ती के प्रांगन में स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम 2021-2022 कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि एनएसएस नोडल पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान टॉप पांच छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में क्रमशः वर्षा कुमारी, रमन कुमार, सोहित कुमार, अमित कुमार, मौसम झा को नोट बुक और कीट बैग से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी रेणु। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रजनीश कुमार ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस नोडल पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद यादव, रसायण विभाग अध्यक्ष मनोज कुमार सुनील, आईटीआई कंप्यूटर सहायक विनय कुमार, अवधेश कुमार राय, रेणु कुमारी उपस्थित रहे। वहीं अतिथि के रुप में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पंकज कुमार, राष्ट्रीय युवा अजय कुमार, अविनााश कुमार, विक्रम कुमार मौजूद थे। मौके पर राज नंदनी, रोहित, रौशन, अमित, अंशु , रमन कुमार, रागनी राज, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को दो-तीन दिनों के लिए राहत मिल सकती है। गुरुवार से सात-आठ किलोमीटर की स्पीड से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। हालांकि तीन दिनों के बाद पुन: पछिया हवा चलेगी। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि दो – तीन दिनों तक पूर्वा हवा चलने के कारण मौसम शुष्क रहेगा। जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन पुन: तीन दिनों बाद पछिया हवा चलने से कनकनी बढेगी। अगले तीन दिनों तक सुबह व शाम के समय हल्का कुहासा छा सकता है। धूप निकलेगी लेकिन तीखी नहीं होगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के अंदर रहने की संभावना है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत स्काउट गाइड समस्तीपुर के शाखा द्वारा पांच दिवसीय प्रथम सोपान का कल समापन समारोह राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना, विद्यापति नगर में होगा। इस पांच दिवसीय प्रथम सोपान के आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर देश भक्ति, साहसी, गुणवत्ता का प्रशिक्षण लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश कुमार झा ने बच्चों को देश की रक्षा करने और मातृभूमि को साहस बनाने की जानकारी दी। शिविर के संचालन संजय कुमार और विनोद चौहान के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यापति कार्यी सर, रामबालक राम, मनोज कुमार, समीर आनंद, राज कुमार महतो, मिथिलेश कुमार, पूर्व स्काउट गाइड छात्र अमन कुमार एवं अभय कुमार इत्यादि विद्यालय परिवार उपस्थित रहेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति की सात सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में रेलवे यात्री सुविधा समिति के सदस्य सुनील राम, अजय कुमार यादव, कैलाश वर्मा, परशुराम महतो, रामकुमार पाहन, व विचित्र नारायण कलिता शामिल थे। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं सहित पार्किंग, शौचालय, यात्री विश्रामालय, रौशनी, पेयजल, साफ-सफाई, बुकिंग काउंटर आदि का गहराई के साथ निरीक्षण किया। वहीं, प्लेटफार्म संख्या एक पर पानी के नल से गन्दा पानी निकलते देख टीम के सदस्य बिफर गये। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक मधुसूदन मंडल को फटकार लगाते हुए अविलंब उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं टीम में शामिल सदस्यों ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और सौन्दर्यीकरण पर विशेष बल दिया। हालांकि विद्यापतिधाम स्टेशन की सुविधा एवं व्यवस्था पर संतोष जताते हुए इसे बरकरार रखने एवं बेहतर सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने की बात कहीं। निरीक्षण से पूर्व स्टेशन प्रबंधक मधुसूदन मंडल ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया। निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों से मिलकर बहुप्रतीक्षित मांग जनहित एक्सप्रेस, लोहित, पूर्वांचल, गरीब नवाज एक्सप्रेस का ठहराव व उसका नामकरण विद्यापति एक्सप्रेस करने, मंदिर के पार्श्व में उद्यान व जलाशय, स्मारक चौक के समीप अंडर समपार बनाए जाने की बात कहीं। मौके पर रेलवे के अधिकारी डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, डीईएन प्रदीप कुमार, एईएन सौगरथ पासवान, टीआई त्रिभुवन कुमार, डीसीआइ एन के पांडेय, आईओएडब्लू विनोद कुमार, जेई कुंदन कुमार, एसएम संजीव कुमार, टीपी भोला प्रसाद यादव,सतीश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
स्थानीय आर एल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के सभागार में एक दिवसीय "पुस्तकालय की उपयोगिता" विषयक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर बी कॉलेज, दलसिंहसराय के प्राचार्य प्रो० महेशचंद्र चौरसिया को पाग एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रो० महेशचंद्र चौरसिया ने बताया कि अच्छी पुस्तकें मनुष्य को पशु से भी एक अच्छा नागरिक बनाती है, उसकी अच्छी विचारधारा को जागृत कर उसे पथभ्रष्ट होने से बचाती हैं। पुस्तकें विद्यार्थी के व्यक्तित्व में नवीन निखार उत्पन्न करती हैं। पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार के पुस्तकें सुसज्जित रहती हैं, विद्यार्थियों को इससे लाभ लेना चाहिए। वहीं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुस्तकालय विद्यालय का हृदय है। पुस्तकों का महत्व तथा मूल्य रत्नों से भी अधिक हैं, क्योंकि रत्न बाहरी चमक-दमक दिखाते हैं, जबकि पुस्तकें हृदय को उज्जवल करती है। श्रेष्ठ पुस्तकें मनुष्य समाज तथा राष्ट्र का मार्गदर्शन करती हैं। पुस्तकालय अध्यक्षा रश्मि रोजी ने बताया कि पुस्तक के विद्यार्थी का सच्चा संगी- साथी हैं उन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। पुस्तकें ऐसी मार्गदर्शक हैं, हमसे कुछ बदले में नहीं लेती हैं अपितु अपना अमृत तत्व देकर संतुष्ट कर जाती हैं। इस वर्कशॉप में महाविद्यालय की प्रशिक्षु फरहत नसरीन ने पत्र-पत्रिका, सुमन भारती ने समाचार पत्र एवं नीतू कुमारी ने डिक्शनरी का रोल अदा कर सभागार में बैठे सभी लोगों ने सराहा। प्रशिक्षु शिवानी शिल्पी एवं हसनैन रजा ने हृदय स्पर्शी गीत गाया। वहीं सरिता कुमारी, गायत्री प्रतिभा, मीरा कुमारी, अर्चना रानी, गुड़िया कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, अविनाश कुमार एवं मुन्ना कुमार ने भी पुस्तकालय की उपयोगिता विषय पर अपना उपयोगी विचार व्यक्त किया। इस वर्कशॉप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन निधि नंदा ने, स्वागत अस्मिता कुमारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विवेक दत्त ने किया। वर्कशॉप को सफल संचालन में डॉ. राम कुमार रमन, डॉ. सविता कुमारी, केशव कुमार चौधरी बकर जाफिर, उमाशंकर चंदन, सत्यम, चंदा कुमारी, पवन कुमार, रूपम कुमारी एवं पल्लव कुमार पारस इत्यादि लोगों ने भी अहम भूमिका निभाया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
