समस्तीपुर जिला में आगामी 26 दिसंबर को 20 परीक्षा केंद्र पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक व प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) पद की रिक्तियों के लिए संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। दोनों पालियों के लिए अलग-अलग अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में अलग-अलग प्रश्न पत्र दिया जायगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होंगे।प्रथम पाली के लिए परीक्षा अवधि 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक है। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 08.30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली के लिए परीक्षा अवधि 02.30 बजे अपराह्न से 04.30 बजे अपराह्न है। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 01.00 बजे अपराह्न है। जिले के जिन 20 केन्द्रों में यह परीक्षा दो पालियों में करायी जा रही है, उनमें प्रथम पाली में प्रथम पाली के लिए निर्धारित तथा द्वितीय पाली में द्वितीय पाली के लिए निर्धारित प्रश्न पत्र ही अभ्यर्थियों को वितरित किया जाएगा। केन्द्राधीक्षक पूर्णरूपेण सावधानी बरतते हुए इस कार्य को करेंगे, ताकि कोई चूक न हो। केन्द्राधीक्षक की यह व्यक्तिगत जवाबदेही होगी।परीक्षा के कदाचार रहित, स्वच्छ संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं इस परीक्षा के उपरान्त पुनर्परीक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आदेश दिए गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्र के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सफल संचालन तथा परीक्षा केन्द्रों के वीक्षण में परीक्षा संयोजक की सहायता एवं परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपर समाहर्त्ता विनय कुमार राय समस्तीपुर को सहायक संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।